एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: आरा में NDA प्रत्याशी आरके सिंह की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़, ड्राइवर को पीटा, क्या है मामला?

Arrah News: घटना नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास की है. गाड़ी के चालक ने नवादा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. वह जगदीशपुर थाना के बीमवा गांव का रहने वाला है.

Arrah News: बिहार के आरा में बुधवार (29 मई) को एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह की प्रचार गाड़ी पर हमला हो गया. घटना नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास की है. गाड़ी में तोड़फोड़ की गई. ड्राइवर की भी पिटाई की गई और जान से मारने की धमकी दी गई. चालक ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई. इस पूरे मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

गाली-गलौज करने के बाद बदमाशों ने की मारपीट

जख्मी ड्राइवर नवल किशोर सिंह (32 वर्ष) जगदीशपुर थाना के बीमवा गांव का रहने वाला है. उसने नवादा थाने में आवेदन दिया है. नवल किशोर सिंह ने थाने को दिए आवेदन में कहा है कि बुधवार की सुबह वह बोलेरो से अपने गांव से बीजेपी के जिला कार्यालय जा रहा था. सुबह 8:30 बजे बाजार समिति के गेट के पास पहुंचा तो एक बाइक (BR-03J-5673) पर सवार दो लोगों ने प्रचार गाड़ी को ओवरटेक कर घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे. कहने लगा कि पास नहीं देता है. इसके बाद दोनों ने पिटाई कर दी.

स्थानीय लोग जुटे तो भाग गए सभी बदमाश

गाड़ी के चालक ने कहा कि बदमाशों ने फोन करके पांच छह और लोगों को बुला लिया. सभी घेर कर जान मारने की नीयत से पटक कर गला दबाने लगे. कपड़ा फाड़ दिया. इस घटना के दौरान स्थानीय लोग जमा हो गए तो सभी बदमाश भाग गए. भागते समय गाड़ी के आगे का शीशा तोड़ दिया. सोने का लॉकेट भी छीनकर भाग गए. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज देख सकती है.

बोलेरो के चालक ने कहा कि उसने आरोपित और बाइक की फोटो ले ली है. पुलिस को उपलब्ध करा सकता है. बताया जाता है कि इस घटना के दौरान एनडीए प्रत्याशी और सांसद आरके सिंह मौजूद नहीं थे.

यह भी पढ़ें- 'तेजस्वी यादव को डर लग रहा', लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले प्रशांत किशोर बोले- 'बिहार में इस बार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में होगी CBI की एंट्री? भाई बोले- बिहार सरकार की जांच पर बिल्कुल भरोसा नहीं
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में होगी CBI की एंट्री? भाई बोले- बिहार सरकार की जांच पर बिल्कुल भरोसा नहीं
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget