एक्सप्लोरर

देश के लिए शहीद हुए सीवान के रामबाबू सिंह, 6 महीने पहले हुई थी शादी, बनने वाले थे पिता

Bihar News: शहीद जवान रामबाबू सिंह सीवान के बड़हरिया प्रखंड के वसिलपुर गांव के रहने वाले थे. 10 अप्रैल को उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी ज्वाइन की थी.

Siwan News: छपरा के बाद बिहार के सीवान के रहने वाले बीएसफ के जवान रामबाबू सिंह देश के लिए सोमवार (12 मई, 2025) को शहीद हो गए. सीजफायर के बाद पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में वो इसकी चपेट में आ गए थे. परिवार वालों के अनुसार दोपहर में गोली लगी थी और फिर खबर आई कि वो देश के लिए शहीद हो गए. इस खबर के बाद रामबाबू सिंह के गांव में सन्नाटा पसर गया.

शहीद जवान रामबाबू सिंह सीवान के बड़हरिया प्रखंड के वसिलपुर गांव के रहने वाले थे. उनके पिता स्व. रामविचार सिंह हरिहरपुर पंचायत के उप मुखिया रह चुके थे. रामबाबू सिंह के एक भाई अखिलेश सिंह झारखंड के हजारीबाग में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं.

अभी पत्नी को नहीं दी गई शहादत की जानकारी

शहीद जवान रामबाबू सिंह के ससुर सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि उनके दामाद ने 10 अप्रैल को उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी ज्वाइन की थी. उनके ससुर ने बताया कि वे और उनकी बेटी दोनों धनबाद में थे. कल (सोमवार) दिन के करीब डेढ़ बजे आर्मी हेडक्वार्टर से कॉल आया कि दामाद को गोली लग गई है. इसके बाद सूचना मिली कि वे शहीद हो गए हैं. पत्नी अंजलि सिंह को अभी भी पति की शहादत की जानकारी नहीं दी गई है.

शहीद रामबाबू सिंह के ससुर ने बताया कि उनके दामाद की जोधपुर में पोस्टिंग हो चुकी थी. हालांकि भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी के दौरान उन्हें रोक लिया गया था. कल (12 मई, 2025) दिन में 10 बजे के करीब रामबाबू सिंह की उनकी पत्नी अंजलि से बातचीत हुई थी. उस समय तक वो ठीक थे.

चार महीने पहले हुई थी शादी

बताया जाता है कि शहीद जवान रामबाबू सिंह की शादी करीब 6 महीने पूर्व ही हुई थी. गांव के लोग उनके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं. शाम तक या कल बुधवार को पार्थिव शरीर आ सकता है. शहीद जवान की परिजनों ने बताया कि रामबाबू बचपन से ही देशभक्त के जज्बे से भरे हुए थे. वे आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे थे. घटना के बाद गांव के लोगों की आंखें नम हैं. लोग गर्व भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार: कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी ये तस्वीर, बोली- 'ऑपरेशन सिंदूर अधूरा है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की दो टूक, 'सदन तभी चलेगा जब…'
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की दो टूक, 'सदन तभी चलेगा जब…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget