एक्सप्लोरर

Anand Mohan: सीएम को लेकर आनंद मोहन ने किया बड़ा एलान, कहा- PM मोदी से बड़ी चीज हैं नीतीश कुमार

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वहीं, कैमूर में बुधवार को नीतीश कुमार को लेकर आनंद मोहन ने बड़ा बयान दिया.

कैमूर: जिले में बुधवार को बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) पहुंचे थे. लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी (BJP) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज बीजेपी देश की सारी संपत्तियों को बेचने में लगी है और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सामने दूसरा कोई प्रधानमंत्री का चेहरा नहीं है तो यह गलतफहमी है. नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी से बड़ी चीज है. इसको समझने की जरूरत है. मेरे साथ सवर्ण वोट जाते देख बीजेपी सरकार घबरा रही है.

आनंद मोहन का बीजेपी पर हमला

आनंद मोहन ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि आज मणिपुर जातीय उन्माद में जल रहा है. हमारे यहां ऐसे वीर पुरुष हैं जो एक टेलीफोन से रूस और यूक्रेन का युद्ध समाप्त करा दिए थे तो फिर साढ़े तीन महीने से मणिपुर आखिर क्यों जल रहा है? मणिपुर में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री झांकने तक नहीं गए. 1100 से ज्यादा बच्चियों से दुष्कर्म करके गायब कर दिया गया. हजारों बच्चों को मार को दिया गया. ढाई लाख से अधिक लोग अपने ही देश में शरणार्थी की जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि महागठबंधन का जो पहले का वोट था वह 'इंडिया' बन जाने से इजाफा हो गया है.

'एनडीए का वोट पूरी तरह से सिमटा हुआ है'

पूर्व सांसद ने कहा कि जो देश में सात सीटों पर उपचुनाव हुए हैं. उसमें एड़ी चोटी एक करने के बाद यह (बीजेपी) सिर्फ तीन सीटों पर ही मामूली वोटों के अंतर से ही जीत पाए हैं. आज इनको 'इंडिया' नाम से चीड़ है. पहले यह कहते थे स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, जीतेगा इंडिया पढ़ेगा इंडिया, लेकिन अब ये 'इंडिया' नाम को बदलना चाहते हैं. पिछड़ा राजनीति के बिहार के दो चैंपियन अब एक जुट हो गए हैं, लेकिन एनडीए का वोट पूरी तरह से सिमटा हुआ है. इनका सारा बैंकिंग सवर्ण रह गया है. मेरे आ जाने से अब उनकी बेचैनी और बढ़ गई है इसलिए मेरे खिलाफ वह कई प्रकार के षड्यंत्र रच रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: 'इंडिया' में CM नीतीश के संयोजक नहीं बनाए जाने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, फैक्ट के साथ बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget