एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'इंडिया' में CM नीतीश के संयोजक नहीं बनाए जाने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, फैक्ट के साथ बताई वजह

India Alliance: सीएम नीतीश कुमार इन दिनों 'इंडिया' गठबंधन को लेकर काफी चर्चा में है. वहीं, सीएम नीतीश कुमार के संयोजक पद के मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने बुधवार को बड़ा बयान दिया.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padayatra) के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मुजफ्फरपुर में बुधवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 'इंडिया' की पहली बैठक से ही पत्रकारों ने कहना शुरू किया कि नीतीश कुमार इसके संयोजक बनेंगे. आपके अपने दल की ताकत नहीं है, आपके अपने विधायक और मंत्री नहीं हैं. आपका अपना वोट नहीं है, आपकी अपनी कोई छवि नहीं है तो क्यों कोई आपको संयोजक बना देगा? 'इंडिया' अलायंस में सबसे बड़ा दल कांग्रेस है. दूसरे नंबर पर टीएमसी है तीसरे नंबर पर डीएमके है. जेडीयू की वहां पर क्या ताकत है? तो नीतीश कुमार इसके संयोजक बनेंगे, 'इंडिया' अलायंस में बहुत बड़ी भूमिका निभाएंगे ये तो भ्रम फैलाया जा रहा है.

'अति उत्साही में भ्रम फैला रहे हैं'

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं उस दिन से कह रहा हूं कि जितनी मेरी राजनीतिक समझ है नीतीश कुमार कैसे इस तरह के राष्ट्रीय संयोजक बन सकते हैं? कुछ लोग अति उत्साही में ऐसा भ्रम फैला रहे हैं. 'इंडिया' अलायंस में नीतीश कुमार अगर रहे भी तो उनकी एक बहुत सीमित भूमिका है. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार महागठबंधन बनाए तो बिहार के पत्रकारों के नजर में यह घटना राष्ट्रीय स्तर की थी, लेकिन मैं उस समय से एक बात कह रहा हूं कि बिहार में जो महागठबंधन बना है वो विशुद्ध रूप से बिहार की घटना है. इसका राष्ट्रीय स्तर पर कोई बहुत बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा. 

महागठबंधन पर बोले प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि नीतीश कुमार जो बिहार में महागठबंधन बनाए हैं इसके पीछे कोई राष्ट्रीय स्तर की सोच नहीं है. सोच बस इतनी है कि 2024 में बीजेपी जीत कर आए और मुझे हटाए उससे पहले मैं महागठबंधन बना लूं ताकि अगले विधानसभा तक मेरी कुर्सी बची रहे. ये विशुद्ध रूप से अपनी कुर्सी कैसी बची रहे, इस बात से प्रेरित है.

ये भी पढ़ें: Giriraj Singh: 'हिंदुओं को तबाह बर्बाद...', 'इंडिया' की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के एजेंडा पर गिरिराज सिंह का वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
बिहार में सिर्फ 3 लोग सुरक्षित! पप्पू यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा खतरा?
बिहार में सिर्फ 3 लोग सुरक्षित! पप्पू यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा खतरा?
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'

वीडियोज

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget