एक्सप्लोरर

Anand Mohan: पूर्व सांसद आंनद मोहन ने कांग्रेस को दी आत्ममंथन करने की सलाह, CM नीतीश को बताया गेम चेंजर लीडर

Anand Mohan Statement: पूर्व सांसद आनंद मोहन रविवार को 'इंडिया' गठबंधन को लेकर सुपौल में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ी बात कही.

सुपौल: पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) रविवार को एक निजी कार्यक्रम में सुपौल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. पांच राज्यों के परिणाम पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर बीजेपी (BJP) को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिला है. इससे इनकार नहीं किया जा सकता है. मैं मानता हूं कि इसमें विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी उसकी आत्मुक्ता वजह बनी. जो माहौल नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विपक्षी एकता को लेकर बनाया था, उस प्रयास को पंचर कर दिया गया. जहां तक 'इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) को लेकर वे गये थे, अगर इसको एक स्वरूप प्रदान करते हुए चुनाव में जाया जाता और जो विपक्ष की बड़ी पार्टियां और उसके छत्रप थे उन सबों को चुनाव अभियान में शामिल किया जाता तो रिजल्ट कुछ और होता.

कांग्रेस आलाकमान पर बोले आनंद मोहन 

आनंद मोहन ने कहा कि मीडिया ने जो आकलन दिया. समीक्षा कर कांग्रेस के फेवर में रिपोर्ट निकाली, वो कांग्रेस की आत्मुक्ता का और मुगालता का कारण बनी. यह परिणाम को प्रभावित किया. अगर कांग्रेस इसी परिणाम के लिए विपक्षी एकता की मुहिम को रोकी हुई थी और इसी परिणाम को लेकर तीन महीने से व्यस्त थी. इस व्यस्तता की भी कांग्रेस आलाकमान को समीक्षा करनी चाहिए. अगर इन तीन राज्यों में लालू यादव, नीतीश कुमार, देवगौड़ा, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और फारूख अब्दुल्लाह को ऐसे तमाम विभिन्न पार्टियों के लोगों को अभियान में सम्मलित किया जाता तो परिणाम कुछ और होता. इसमें कांग्रेस नाकामयाब रही.     

निलंबन के बदले आत्ममंथन होना चाहिए- आनंद मोहन 

पूर्व सांसद ने कहा कि मजबूत केंद्र के खिलाफ मजबूत विपक्ष होना चाहिए. आज जो स्थिति है, यह लोकतंत्र के हित के लिए नहीं है. केंद्र चाहता है कि उसके सामने कोई विपक्ष नहीं हो. उसके सामने कोई आवाज ही नहीं उठे. वहीं, सांसदों के निलंबन पर उन्होंने कहा कि यह एक गलत परंपरा की नींव रखी जा रही है. निलंबन के बदले आत्ममंथन होना चाहिए. हमें सुनने का साहस होना चाहिए. लेकिन निलंबित करना, बर्खास्त करना यह लोकतंत्र के लिए कहीं से भी शुभ नहीं है और जिस तरीके से धनखड़ साहब की मीमिक्री को उछाला जा रहा है और एक जाति विशेष को कह रहा है कि उसका अपमान है.

'इन बातों पर विचार होना चाहिए'

पूर्व सांसद ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि उसी सदन में जिस तरीके से प्रधानमंत्री उस समय के नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के लीडर का मिमिक्री कर रहे थे, वो कहां से सराहनीय है? यह अगर निंदनीय है तो वह सराहनीय कहां से है? इन बातों पर विचार होना चाहिए. देश देख रहा है.

ये भी पढ़ें: BJP Reaction: दयानिधि के बयान पर बीजेपी भड़की, सम्राट चौधरी बोले- बिहारी का अपमान किया है, क्या RJD-JDU मांगेगी माफी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget