एक्सप्लोरर

Amit Shah Sitab Diara Bihar: जेपी की धरती से आज फिर चलेंगे शब्दों के बाण, पिछली बार निशाने पर थे लालू और नीतीश

Amit Shah News: बिहार में एनडीए सरकार जाने और महागठबंधन सरकार बनने के बाद अमित शाह का यह दूसरा बिहार दौरा है. आज शाह जेपी स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करेंगे.

पटना: 20 दिन के अंदर दूसरी बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार (Amit Shah Bihar) आ रहे हैं. यह उनका एक दिवसीय दौरा है. आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण (Jayaprakash Narayan) की जयंती पर जेपी की जन्मभूमि सिताब दियारा में जनसभा को संबोधित करेंगे. जेपी की जन्मस्थली सिताब दियारा में जय प्रकाश नारायण स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा. शाह जेपी स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करेंगे. इससे पहले वो जेपी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे. बिहार में एनडीए सरकार (NDA Government) जाने और महागठबंधन सरकार बनने के बाद अमित शाह का यह दूसरा बिहार दौरा है.

2024 का लोकसभा चुनाव आ रहा है. सिताब दियारा से अमित शाह सारण, सीवान, गोपालगंज के इलाकों को साधने की कोशिश करेंगे. पिछली बार जब अमित शाह आए थे तो उनके निशाने पर नीतीश कुमार और लालू यादव थे. इस बार भी शब्दों के बाण चलेंगे. नीतीश-लालू संपूर्ण क्रांति आंदोलन में लोकनायक जेपी के शिष्य हुआ करते थे. संपूर्ण क्रांति आंदोलन कांग्रेस सरकार के खिलाफ छेड़ा गया था. उसी दौरान देश में आपातकाल भी लगाया गया था. बीजेपी को छोड़कर नीतीश आरजेडी, कांग्रेस के साथ चले गए थे. अमित शाह इसी को आधार बना नीतीश पर सियासी वार करेंगे. बिहार की सियासत शाह के आगमन से पहले ही गरमा गई है.

ये है अमित शाह का पूरा कार्यक्रम

कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय कला और संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया गया है. अमित शाह वाराणसी के रास्ते सिताब दियारा पहुंचेंगे. दोपहर 12 बजे सिताब दियारा अमित शाह के पहुंचने की संभावना है. सारण जिले के प्रबुद्ध लोगों को इस कार्यक्रम शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है.

अमित शाह के सिताब दियारा में आगमन को लेकर बीजेपी के कई नेता सिताब दियारा का लगातार दौरा कर रहे हैं. कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं. इससे पहले 22 सितंबर को अमित शाह सीमांचल आए थे. दो दिवसीय दौरा था. पूर्णिया में रैली की थी. किशनगंज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी.

यह भी पढ़ें- 

Nitish Kumar Janta Darbar: नीतीश भैया जिंदाबाद... जनता दरबार में चिल्लाने लगा फरियादी, CM बोले- एक से एक लोग

Janta Darbar: फरियादी की बात सुन चौंके नीतीश, मुख्य सचिव को बुलाया, आमिर सुबहानी बोले- कड़ाई करेंगे सर! जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget