एक्सप्लोरर

Bihar CO Protest: पटना में धरना पर बैठ गए बिहार के सारे अंचलाधिकारी, विजिलेंस के खिलाफ फूटा गुस्सा

Bihar News: एक अंचलाधिकारी ने कहा कि विजिलेंस की नजर में हम लोग सिर्फ घूसखोर हैं. उनके निशाने पर सिर्फ अंचलाधिकारी रहते हैं. अगर सभी सीओ बेईमान और भ्रष्टाचारी हैं तो सरकार का काम कौन कर रहा है?

9 सितंबर 2025 को बेगूसराय जिले के डंडारी प्रखंड के सीओ को विजिलेंस की टीम ने घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था. लगातार विजिलेंस की टीम भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. अब इसका विरोध शुरू हो गया है. गुरुवार (11 सितंबर, 2025) को पटना में राज्य के सारे सीओ धरना पर बैठ गए. गर्दनीबाग में अलग-अलग जिलों से आए सैकड़ों की संख्या में अंचलाधिकारियों ने विजिलेंस के खिलाफ नारेबाजी की.

अंचलाधिकारी संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि आए दिन विजिलेंस की टीम बगैर कोई प्रमाण के अंचलाधिकारियों पर कार्रवाई करती है. पैसे किसी और के पास मिलते हैं और सीओ को गिरफ्तार किया जाता है. बेगूसराय में ऐसा मामला हुआ है. पहले भी कई बार ऐसा मामला आया है. निगरानी के निशाने पर अंचलाधिकारी रहते हैं जबकि हम लोग कई तरह के काम करते हैं.

'…तो सरकार का काम कौन कर रहा?'

एक अंचलाधिकारी ने कहा कि हम लोग सरकार का 80% काम करते हैं. आपदा, अतिक्रमण, भूमि विवाद, विधि-व्यवस्था, परीक्षा ड्यूटी, लेकिन विजिलेंस की नजर में सिर्फ घूसखोर हैं. उनके निशाने पर सिर्फ अंचलाधिकारी ही रहते हैं. अगर सभी सीओ बेईमान और भ्रष्टाचारी हैं तो सरकार का काम कौन कर रहा है? यह विजिलेंस को बताना चाहिए.

एक अंचलाधिकारी ने विजिलेंस की टीम पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर निगरानी की कार्रवाई सभी कानूनी प्रक्रिया के बाद होती है तो सजा सिर्फ 60% को क्यों दिला पाते हैं? 40% दोष मुक्त कैसे हो जाते हैं? निगरानी की टीम के काम में कहीं ना कहीं कुछ गलत हो रहा है. सिर्फ अंचलाधिकारी नहीं अन्य विभागों में भी भ्रष्टाचारी लोग हैं. अंचलाधिकारियों ने कहा कि आज (गुरुवार) एक दिवसीय धरना है, उसके बाद हम लोग डीजीपी से जाकर मिलेंगे. गिरफ्तार सीईओ को दोषमुक्त नहीं किया गया तो यह आंदोलन आगे भी बड़े पैमाने पर होगा.

यह भी पढ़ें- Devi Single Mother: बिहार की लोकगायिका देवी बनीं सिंगल मदर, बोलीं- 'यह निर्णय कठिन जरूर था, लेकिन…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget