एक्सप्लोरर

Bihar News: बागेश्वर सरकार से मिलीं अक्षरा सिंह, फोटो देख बाबा से यूजर्स बोले- 'इसको क्या कहे? प्लॉट खाली है...'

Akshara Singh Met Pandit Dhirendra Krishna Shastri: अक्षरा सिंह ने तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. हालांकि कब की तस्वीर है इसका जिक्र नहीं है.

पटना: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) से मुलाकात की है. उन्होंने मुलाकात की तस्वीर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुरुवार (14 दिसंबर) को शेयर किया है. तस्वीर में अक्षरा सिंह हाथ जोड़कर बाबा बागेश्वर के बगल में बैठी दिख रही हैं. तस्वीर शेयर होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स एक तरफ बाबा तो दूसरी ओर अक्षरा सिंह को ट्रोल करने लगे हैं. हालांकि कब की तस्वीर है इसका जिक्र नहीं है.

एक यूजर ने बाबा बागेश्वर को लेकर लिखा, "इसको क्या कहे बागेश्वर धाम सरकार, प्लॉट खाली है?" बता दें कि कुछ महीने पहले बाबा बागेश्वर का ग्रेटर नोएडा में एक प्रवचन हुआ था. उस समय उन्होंने प्रवचन के दौरान कह दिया था कि, "किसी स्त्री की शादी हो गई हो तो उसकी दो पहचान होती है- मांग का सिंदूर, गले में मंगलसूत्र. अच्छा, मान लो मांग का सिंदूर न भरा हो, गले में मंगलसूत्र न हो तो हम लोग क्या समझते हैं कि भाई ये प्लॉट अभी खाली है." बाबा के इसी बयान पर तंज कसते हुए यूजर ने कमेंट किया है.

अक्षरा सिंह को लेकर कहा- चुनाव की तैयारी

उधर एक्स पर कई यूजर्स ने अक्षरा सिंह की तस्वीर को चुनाव से जोड़कर भी कमेंट किया. एक यूजर ने लिखा 'चुनाव की तैयारी' तो कुछ यूजर्स चुनाव हारने की शुभकामना देने लगे. गौरतलब हो कि हाल ही में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के अभियान से अक्षरा सिंह जुड़ी हैं. अक्षरा सिंह ने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा था कि प्रशांत किशोर जैसा आगे कहेंगे वो करेंगी. ऐसे में यूजर्स को चुनाव से जोड़कर कमेंट करने का मौका मिल गया.

इसके पहले भी बाबा से मिल चुकी हैं अक्षरा सिंह

बता दें कि कुछ महीने पहले जब बिहार की राजधानी पटना में बाबा बागेश्वर की कथा हुई थी तो उस वक्त भी अक्षरा सिंह ने होटल में उनसे मुलाकात की थी. उस वक्त अक्षरा सिंह ने बाबा को भजन गाकर भी सुनाया था. एक बार फिर मुलाकात कर उन्होंने आशीर्वाद लिया है जिसकी तस्वीर एक्स पर शेयर की गई है.

यह भी पढ़ें- Watch: बाबा बागेश्वर धाम से मिलीं भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह, सुरीली आवाज में गाकर भी सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget