एक्सप्लोरर

Akash Prasad Singh Nomination: महाराजगंज सीट से आकाश प्रसाद सिंह ने भरा नामांकन, किया ये बड़ा दावा

Lok Sabha Elections 2024: नामांकन के मौके पर आकाश प्रसाद सिंह के बेटे अखिलेश प्रसाद सिंह मौजूद रहे. महाराजगंज सीट से बीजेपी से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल मैदान में हैं.

Congress Candidate Akash Prasad Singh: बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) के बेटे आकाश प्रसाद सिंह (Akash Prasad Singh) ने सोमवार (06 मई) को महाराजगंज लोकसभा सीट (Maharajganj Lok Sabha Seat) से अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उनके पिता सहित परिवार के सदस्यों के अलावा महागठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहे.

'मेरे नामांकन से बीजेपी के उड़ गए होश'

नामांकन दाखिल करने के बाद आकाश प्रसाद सिंह ने जीत का दावा करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने केवल महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाई है. कांग्रेस ने लोगों को राहत देने के लिए अपने घोषणापत्र में रसोई गैस सिलेंडर के दाम को 500 करने का वादा किया है. उन्होंने आगे कहा कि मेरे नामांकन से बीजेपी के होश उड़ गए हैं.

नामांकन के बाद रोड शो में हुए शामिल

आकाश प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारी जगह महाराजगंज की जनता के दिल में है. देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है. कांग्रेस पार्टी ने घोषणापत्र में गरीबों को प्रति परिवार एक लाख रुपये देने का वादा किया है. नामांकन के बाद आकाश सिंह रोड शो में शामिल हुए. यह रोड शो राजेंद्र स्टेडियम तक गया. इससे पहले आकाश सिंह पूरे परिवार के साथ सोनपुर स्थित हरिहर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की. रोड शो में काफी भीड़ दिखी.

बता दें कि महाराजगंज में छठे चरण के तहत 25 मई को मतदान है. एनडीए ने यहां जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को प्रत्याशी बनाया है. आकाश प्रसाद सिंह ने एक्स पर लिखा, "महाराजगंज का ये जोश, इंडिया गठबंधन के विजय का घोष है. आज सिर्फ ये मेरा नामांकन नहीं हुआ, पूरे महाराजगंज की जनता ने मेरे साथ अपना नामांकन दाखिल किया है. इस सभा में आप सभी के जबरदस्त उत्साह एवं अपार समर्थन को देख स्पष्ट है कि महाराजगंज की देवतुल्य जनता ऐतिहासिक परिवर्तन को तैयार बैठी है."

(इनपुट: आईएएनएस से भी)

यह भी पढ़ें- Bihar CM Nitish Kumar: अनंत सिंह के ऊपर वालों से भी हैं CM के रिश्ते! मंच से क्या बोले नीतीश कुमार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget