एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: उग्र प्रदर्शन के बाद कार्रवाई शुरू, समस्‍तीपुर में कोच‍िंग संचालक गिरफ्तार तो नवादा में 164 संस्‍थानों को नोटिस

Bihar News: समस्‍तीपुर के ताजपुर स्‍थ‍ित जुनून कोचिंग के संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार. नवादा में नोट‍िस मिलते ही ज्‍यादातर बिना निबंधन वाले कोचिंग संस्‍थानों में ताला लटक गया.

समस्‍तीपुर/नवादा: अग्‍न‍िपथ स्‍कीम (Agnipath Scheme) के विरोध में उग्र प्रदर्शन के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है. समस्‍तीपुर के ताजपुर स्‍थ‍ित जुनून कोचिंग के संचालक विकास कुमार सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोचिंग संचालक के फोन से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. वहीं, नवादा में निबंधन नहीं कराने वाले 164 कोचिंग संचालकों को प्रशासन ने नोटिस दिया है. नोटिस मिलने के बाद इन कोचिंग संस्थानों में ताला लटक गया है.

दरअसल, समस्तीपुर जिला में विरोध-प्रदर्शन के दौरान दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर अवध-आसाम एक्सप्रेस ट्रेन को चार घंटे तक रोकर पथराव किया गया था. इसके अलावा उपद्रवियों ने मोहिउद्दीननगर स्टेशन पर लोहित एक्सप्रेस की छह बोगी और समस्तीपुर में बिहार संपर्क एक्सप्रेस की चार बोगी में आग लगा दी थी. आगजनी और तोड़फोड़ के बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई है. ताजपुर के जुनून कोचिंग संस्थान के संचालक विकास कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके मोबाइल से कई अहम सुराग पुलिस को मिले हैं. माना जा रहा है कि जिले कुछ और कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई हो सकती है. 

ये भी पढ़ें- Dogs Wedding: बिहार में कुत्ते और कुतिया की अनोखी शादी, बैंड-बाजे के साथ निकली बारात, भोज में शामिल हुए 400 लोग

नवादा में कोचिंग संस्‍थानों में लटका ताला 

नवादा में बिना निबंधन कराए कोचिंंग चलाने वाले 164 लोगों को जिला प्रशासन ने नोटिस भेजा है. नोटिस मिलने के बाद ज्‍यादातर कोचिंग संस्थानों में ताला लटक गया है. सदर एसडीएम उमेश कुमार भारती और डीईओ संजय कुमार चौधरी के संयुक्त हस्ताक्षर कर नोट‍िस जारी किया है. इसमें कहा गया है कि कोचिंग संस्थानों का निबंधन कराना अनिवार्य है. निबंधन प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए पांच हजार रुपये निबंधन शुल्क के साथ आवेदन करना होगा.  बिना निबंधन कोचिंग चलाने पर पहले 25 हजार रुपये और दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना वसूला जाएगा.

निबंधन के लिए म‍िले हैं 164 आवेदन 

प्राइवेट इंस्टीच्यूट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश कपूर ने बताया कि वर्ष 2013 में 170 और वर्ष 2017 में 13 आवेदन शिक्षा विभाग को दिए गए थे.  आवेदन देने के बाद भी निबंधन प्रमाण पत्र नहीं मिला. वहीं, डीईओ संजय कुमार चौधरी ने बताया‍ कि निबंधन के लिए अब तक 164 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं.  इसके आलोक में गठित समिति जांच कर निबंधन प्रमाण पत्र निर्गत करेगी. किसी भी सूरत में बगैर निबंधन के कोचिंग संस्थान का संचालन नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- Guru Rahman Sir: 'अग्निपथ योजना' का विरोध करने के लिए रहमान सर ने छात्रों को भड़काया! VIDEO जारी कर कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget