एक्सप्लोरर

ट्विटर अकाउंट लॉक होने पर रोहिणी फेसबुक पर एक्टिव, सुशील मोदी से कहा- इतनी फुर्ति काम करने में लगाएं

अकाउंट लॉक होने के बाद फेसबुक रोहिणी ने एक पोस्ट कर फिर सुशील मोदी को ही आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी अपनी नाकामियों को पैतरेबाजी करके महामारी की इस विपदा में मुद्दे से भटका रहे हैं.

पटनाः लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार को लॉक हो गया. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री की शिकायत के बाद ट्विटर की ओर से ऐसा किया गया है. हालांकि रोहिणी का अकाउंट शो कर रहा है लेकिन वो फिलहाल कुछ पोस्ट नहीं कर सकती हैं. अब ट्विटर के बंद होने के बाद फेसबुक पर आ गई हैं.

‘महामारी की इस विपदा में मुद्दे से भटका रहे’

अकाउंट लॉक होने के बाद फेसबुक रोहिणी ने एक पोस्ट कर फिर सुशील मोदी को ही आड़े हाथों लिया है. उन्होंने अकाउंट लॉक होने के संबंध में कहा कि क्या अचीवमेंट है. अगर यही फुर्ती अस्पताल बनाने, एंबुलेंस, ऑक्सीजन सप्लाई, दवा सप्लाई में दिखाते तो बिहार भी वाहवाही करता आपकी. अपनी नाकामियों को पैतरेबाजी करके महामारी की इस विपदा में मुद्दे से भटका रहे हैं.


ट्विटर अकाउंट लॉक होने पर रोहिणी फेसबुक पर एक्टिव, सुशील मोदी से कहा- इतनी फुर्ति काम करने में लगाएं

ठेठ अंदाज में मांझी की बहू ने रोहिणी को चेताया

लालू परिवार में ट्विटर पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाली रोहिणी आचार्या के एक दिन में दर्जन भर से अधिक ट्वीट के बाद अब राजनीति शुरू हो गई थी. शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने रोहिणी के एक ट्वीट को री-ट्वीट कर ठेठ अंदाज में रोहिणी को फटकार लगा दी. दीपा मांझी ने भी अपने अंदाज में रोहिणी को ठीक से रहने की नसीहत देने लगीं. उन्होंने कहा कि बिहार में एक और बेटी इंसाफ मांग रही है जिसकी जिंदगी लालू परिवार ने बर्बाद कर दी. उनका इशारा लालू यादव की बहू ऐश्वर्या की तरफ था.

सुशील मोदी के इस बयान के बाद ‘ट्विटर वॉर’

गौरतलब हो कि राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया था कि तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डॉक्टर हैं. कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं? इसी बयान पर रोहिणी आचार्या गुस्सा गईं. इसके बाद सुशील मोदी पर पलटवार करते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट कर डाले. खुद के और बहनों के बचाव में आईं रोहिणी ने कई विवादित बयान दे दिए.

यह भी पढ़ें- 

पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सेनारी नरसंहार के 13 दोषियों को किया बरी, तुरंत रिहा करने का आदेश

बिहारः लॉकडाउन की वजह से कैंसिल हो रहीं शादियां और मांगलिक कार्य, कई लोगों की रोजी-रोटी पर संकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget