एक्सप्लोरर

बिहारः लॉकडाउन की वजह से कैंसिल हो रहीं शादियां और मांगलिक कार्य, कई लोगों की रोजी-रोटी पर संकट

सिवान में कुछ लोगों ने मुख्यंत्री की बात मानकर भी शादियों की तारीख को आगे बढ़ाया. वहीं, शादियों में वीडियोग्राफी करने वाले अमित ने बताया कि इस महीने उनके पास 15 शादियों की बुकिंग थी जो अब कैंसिल हो गई है. ऐसी ही समस्या टेंट संचालक ने भी सुनाई.

सिवान: बिहार में 25 मई तक लॉकडाउन है पर सरकार ने शादियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. इसके तहत शादी समारोह में कुल 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं. वहीं, बारात निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. हालांकि तमाम गाइडलाइन के बाद भी कुछ लोग इसका उल्लंघन करके भी शादी कर रहे तो वहीं दूसरी ओर लोग शादियां कैंसिल भी कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री की बात सुनकर बढ़ा दी शादी की तारीख

बताया जाता है कि सिवान के ब्रह्मस्थान निवासी पारस नाथ श्रीवास्तव के बेटे की इसी महीने शादी थी. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आह्वान कर शादियों के टालने पर भी विचार करने के लिए कहा था जिससे प्रेरित होकर पारस नाथ ने अपने बेटे की शादी टाल दी. वहीं, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने भी कुछ ऐसा ही किया. उन्होंने भी अपने बेटे का जनेऊ कार्यक्रम को स्थगित कर दिया.

शादियों में दिए जाने वाले सामान की दुकानें बंद

शहर के बनिया टोली के रहने वाले पंकज कुमार ने बताया कि 26 मई को उसकी बहन की शादी है, लेकिन शादी किसी तरह मजबूरी में की जा रही है क्योंकि शादी के डेट को टाला नहीं जा सकता है. पंकज ने बताया कि शादी के लिए जरूरी सामान नहीं मिल पा रहा है, बहुत मुश्किल से सामान किसी तरह जुटाने की कोशिश की जा रही है. शादी के कई ऐसे सामान खरीदने थे लेकिन दुकानें बंद हैं. यहां तक की कई लोगों ने तो शादी के डेट को आगे बढ़ा दिया है.

शादियों में वीडियोग्राफी करने वाले अमित कुमार मोनू ने बताया कि इस महीने में उनके पास 15 शादियों की बुकिंग थी जो अब कैंसिल हो गई है. वहीं टेंट संचालक ने बताया कि लग्न में ही हमारी कमाई होती है. लॉकडाउन की वजह से शादी कैंसिल हो जा रही है जिससे हमलोगों की स्थिति खराब होती जा रही है.

यह भी पढ़ें- 

किसे अपना रोल मॉडल मानकर रोहिणी बेबाक अंदाज में करती हैं ट्वीट? ABP के इंटरव्यू में खुद बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget