एक्सप्लोरर

Exclusive: हमले के बाद पशुपति पारस ने की अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कहा- चिराग करा सकता है मेरी हत्या

पारस ने आरोप लगाते हुए कहा, " हाजीपुर में चिराग मेरे ऊपर हमला करवा चुके हैं. वे असामाजिक तत्वों द्वारा मुझ पर अटैक करवा रहे हैं. मैं बिहार और केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए."

पटना: केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस (Pashupati Paras) ने सोमवार को अपने भतीजे चिराग पासवान पर बड़ा आरोप लगाया. एबीपी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनके भतीजे व एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान उनकी हत्या करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि चिराग अपने गुंडों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है. उनके भतीजे उन पर हमला करा रहे हैं. दो दिन पहले मोकामा में उनपर चिराग के लोगों ने हमला कराया था. 

चिराग के लोगों ने किया गाड़ी पर हमला

पारस ने कहा, " मोकामा में जिस कार्यक्रम में मैं गया था. मेरे पहुंचने से ठीक 15 मिनट पहले चिराग वहां मंच से भाषण देकर निकले थे और अपने भाषण में लगातार वो कह रहे थे कि चाचा पारस ने हमारे साथ नाइंसाफी की. हमें अपमानित किया. चिराग ने भीड़ से हाथ उठाकर इस अपमान का प्रतिशोध लेने की शपथ दिलाई थी. इसी कारण जब मैं वहां पहुंचा तो मेरी गाड़ी पर पथराव किया गया, जिसमें चिराग पासवान की पार्टी के लोग थे."

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, " हाजीपुर में चिराग पासवान मेरे ऊपर हमला करवा चुके हैं. वे असामाजिक तत्वों द्वारा मुझ पर अटैक करवा रहे हैं. कुछ दिन पहले मेरे भतीजे व सांसद प्रिंस राज पासवान की मां पटना के कंकड़बाग के एक अस्पताल में भर्ती थीं. वहां भी शराब पीकर चिराग पासवान की पार्टी के लोग गए थे और हंगामा कर रहे थे. मैं बिहार सरकार और केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए."

महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे पारस

बता दें कि शनिवार को पटना के मोकामा में पारस की गाड़ी पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया था. गाड़ी पर पत्थर फेंके गए थे. मौके पर मौजूद पुलिस ने मामले को शांत कराया था. तब पारस सुरक्षित निकल पाए थे. वे चौहरमल महोत्सव में शामिल होने वहां पहुंचे थे. उनके पहुंचने से ठीक पहले चिराग उसी कार्यक्रम से निकले थे. 

गौरतलब है कि पिछले साल एलजेपी में बड़ी टूटी हुई थी. चाचा पारस समेत कुल पांच सांसद पार्टी से अलग हो गए थे. चुनाव आयोग ने एलजेपी के सिंबल बंगला को जब्त कर लिया था. फिर थोड़े समय बाद चुनाव आयोग की तरफ से चिराग को एलजेपी रामविलास और पारस को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का नाम आवंटित किया गया. एलजेपी में टूट के बाद से चिराग और पारस के बीच अदावत चल रही है. पारस केंद्र सरकार में मंत्री बने. एलजेपी में टूट नहीं होती तो रामविलास की जगह चिराग केंद्रीय मंत्री बनते. इस कारण भी चिराग अपने चाचा पारस से नाराज रहते हैं.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: पति को शक था कि पत्नी का किसी और के साथ संबंध है... इसके बाद जो हुआ वो आपके रोंगटे खड़ा कर देगा

सियासत-ए-इफ्तार! तेजस्वी यादव के पोस्ट पर BJP और JDU ने बोला हमला तो RJD ने भी नहीं छोड़ा, पलटकर दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget