एक्सप्लोरर

ललन सिंह या कोई और...नीतीश कुमार की सियासी विरासत को कौन आगे बढ़ सकता है? सर्वे में बड़ा खुलासा

Abp Cvoter Survery on Nitish Kumar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बाद उनकी पार्टी में ऐसे कौन बड़े नेता हैं जो आगे उनकी राजनीतिक विरासत को आगे ले जा सकें. इसको लेकर एबीपी-सीवोटर ने त्वरित सर्वे किया.

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लंबे समय तक अपनी पार्टी जेडीयू (JDU) के बड़े फैसले लेते आए हैं. राजनीतिक पार्टियों में यह रिवाज रहा है कि वह दूसरी श्रेणी के नेतृत्व का निर्माण करती है ताकि उन्हें आने वाले समय में बड़ी जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया जा सके. ऐसे में जेडीयू में वे कौन बड़े नेता हैं जो आगे नीतीश कुमार की सियासी विरासत को आगे बढ़ा सकें? इसको लेकर बिहार की जनता के बीच सर्वे किया गया. यह त्वरित सर्वे एबीपी के लिए सीवोटर ने किया है. 

सर्वे में लोगों के सामने चार विकल्प रखे गए थे. ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर और मंत्री संजय झा का विकल्प रखा गया था. इनमें से 12 प्रतिशत लोगों ने माना कि अशोक चौधरी, नीतीश कुमार की विरासत को बढ़ा सकते हैं जबकि 17 फीसदी लोगों का कहना था कि मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह यह जिम्मेदारी निभा सकते हैं. वहीं सात फीसदी लोग रामनाथ ठाकुर के पक्ष में खड़े दिखे. वहीं सबसे कम भरोसा संजय झा के लिए दिखाया गया. केवल छह फीसदी ने माना कि वह नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत आगे ले जा सकते हैं. हैरानी की बात यह है कि 44 फीसदी को लगता है कि इनमें से कोई भी नीतीश की विरासत आगे नहीं बढ़ा सकते. वहीं 14 फीसदी ने अपना जवाब 'पता नहीं' में दिया. 

नीतीश की सियासी विरासत को जेडीयू में कौन आगे बढ़ा सकता है ?
ललन सिंह-17 फीसदी
अशोक चौधरी-12 फीसदी
रामनाथ ठाकुर-7 फीसदी
संजय झा-6 फीसदी
इनमें से कोई नहीं-44 फीसदी
पता नहीं-14 फीसदी

नीतीश के करीबी रामनाथ ठाकुर के नाम पर चल रही यह चर्चा
ललन सिंह फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं लेकिन उनके इस्तीफे की अटकलें चल रही हैं जिसे जेडीयू ने खारिज भी किया है. रामनाथ ठाकुर पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं. वह नीतीश कुमार के करीबी भी माने जाते हैं. अशोक चौधरी राज्य के भवन निर्माण मंत्री हैं. जबकि संजय कुमार झा विधान पार्षद हैं. वह डब्ल्यूआरडी और आईपीआरडी मंत्री हैं. वह जेडीयू के महासचिव भी हैं. 

ये भी पढ़ेंBihar: फेसबुक पर हुआ प्यार फिर की शादी, नौकरी झांसा देकर ऐंठे लाखों रुपये, अब पत्नी को बीच राह छोड़ा

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, यहां हुआ फैसला
पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, यहां हुआ फैसला
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget