एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: नीतीश सरकार ने जातीय गणना के बाद क्यों जारी किया आंकड़ा? सर्वे में हैरान करने वाला जवाब

ABP News C-Voter Survey: सर्वे 7 से 8 अक्टूबर तक किया गया है. इस सर्वे में 5 हजार 121 लोगों की राय ली गई है. पांच राज्यों में चुनाव से पहले जातिगत गणना का मुद्दा गर्म है.

C-Voter Survey: बिहार में जातीय गणना (Caste Survey) के बाद सियासी बवाल मचा है. एक तरफ सरकार और विपक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी हो रही है तो दूसरी ओर आम लोगों का भी आरोप है कि सर्वे की टीम उनके यहां गई ही नहीं. ऐसे में एक तरफ जहां आंकड़ों को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो वहीं सबसे बड़ी बात यह है कि आखिर नीतीश सरकार (Nitish Government) ने आनन-फानन में जातीय गणना क्यों कराई? आंकड़े जारी करने की मुख्य वजह क्या है? ऐसे सवालों को लेकर एबीपी न्यूज़ के सी वोटर सर्वे में चौंकाने वाले जवाब मिले हैं.

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में फायदा उठाना चाहती है सरकार?

दरअसल, सवाल किया गया था कि बिहार सरकार द्वारा जातिगत गणना कराना और उसके आंकड़े जारी करने की मुख्य वजह लोग क्या मानते हैं? इसमें 19 फीसद लोगों ने कहा कि जातियों की स्थिति को जानने की कोशिश की गई है. कमजोर वर्ग के लिए विकास योजनाएं बनाना इस पक्ष में 29 फीसद लोगों ने जवाब दिया है. इसके अलावा सबसे अधिक 37 फीसद लोग मानते हैं कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में फायदा उठाना चाहती है सरकार. वहीं 6 फीसद लोग मानते हैं कि गठबंधन का दबाव है तो वहीं 9 फीसद लोगों ने यह जवाब दिया कि वे कुछ नहीं कह सकते हैं.

एक नजर में देखें सर्वे में लोग क्या मानते हैं

  • जातियों की स्थिति जानने की कोशिश- 19%
  • कमजोर वर्ग के लिए विकास योजनाएं बनाना- 29%
  • लोकसभा-विधानसभा चुनाव में फायदा उठाना- 37%
  • गठबंधन का दबाव- 6%
  • कह नहीं सकते- 9%

सात से आठ अक्टूबर तक किया गया है सर्वे

बता दें कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. चुनाव से पहले जातिगत गणना का मुद्दा गर्म है. इस मुद्दे पर abp न्यूज़ के लिए C VOTER ने ऑल इंडिया सर्वे किया है. इस सर्वे में 5 हजार 121 लोगों की राय ली गई है. सर्वे 7 से 8 अक्टूबर तक किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसद है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: BJP ने उठाया लालू के दबाव का मुद्दा तो नीतीश कुमार की आई पहली प्रतिक्रिया, सम्राट चौधरी पर खूब बोले CM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget