एक्सप्लोरर

मुंगेर ASI हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, हिरासत में 3 लोग, क्या बोली CM नीतीश कुमार की पार्टी?

Munger ASI Death: मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद को शांत करवाने के लिए पहुंचे एएसआई संतोष कुमार पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Bihar News: मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदलालपुर गांव में बीते शुक्रवार (14 मार्च, 2025) को दो पक्षों का झगड़ा शांत करवाने के लिए पहुंचे एएसआई संतोष कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था. हमले में घायल एएसआई की पटना में शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले में पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है. घटना को लेकर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. गांव में अन्य लोग घरों में ताला लगाकर फरार हो गए हैं. उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

घटना पर JDU की भी आई प्रतिक्रिया

इस घटना पर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू नेता अभिषेक झा ने कहा, "मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था जिसकी 112 पर सूचना जाती है. सूचना मिलने पर एएसआई अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वहां पहुंचते हैं, उन पर हमला होता है. उनको मुंगेर से पटना रेफर किया जाता है जहां उनकी दुखद मृत्यु हो जाती है. यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है. उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं. उनके बलिदान को हम हमेशा याद रखेंगे."

जेडीयू नेता ने कहा, "मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रणवीर यादव और गुड्डू यादव सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है. ऐसी घटनाओं को हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. अपराधियों के मनोबल को किसी भी प्रकार से बढ़ने नहीं दिया जा सकता है."

वहीं एएनआई से बातचीत के दौरान अभिषेक झा से पूछा गया कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा, "सरकार पर सवाल उठाना तो गलत है, लेकिन घटनाएं घटी हैं और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है." 

'हर किसी की जगह सलाखों के पीछे होगी'

उन्होंने कहा कि इससे पहले अररिया के फुलकाहा थाना क्षेत्र में अपराधी अनमोल यादव को पकड़ने के लिए छापेमारी करनी गई पुलिस के साथ धक्का-मुक्की होती है. इस दौरान एएसआई राजीव रंजन गिर जाते हैं और उनकी मृत्यु हो जाती है. वहां भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जेडीयू नेता ने कहा एक बात तय है कि इन घटनाओं के पीछे जो भी लोग हैं एक-एक की सजा मुकर्रर होगी. हर किसी की जगह सलाखों के पीछे होगी.

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश कुमार के साथ अब पोस्टर में बेटे निशांत भी दिख रहे, क्या JDU में होने जा रही एंट्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget