एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा की 22 समितियों का हुआ एलान, तेजप्रताप यादव को मिली ये जिम्मेदारी

नवगठित समितियों में आरजेडी को विधायक तेज प्रताप यादव और हम सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी जगह दी गई है. विजय कुमार सिन्हा ने तेज प्रताप यादव को गैर सरकारी और संकल्प विभाग का सभापति बनाया है.

पटना: बिहार विधानसभा के समितियों की एलान को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही सस्पेंस पर विराम लग गया है. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को लंबे सस्पेंस के बाद सभी 22 समितियों का एलान कर दिया है. विधानसभा की नई गठित समितियों में सभी दलों को संख्या के अनुसार जगह मिली है. ऐसे में भाजपा के हिस्से में 7, आरजेडी के हिस्से में 6, जेडीयू के हिस्से 5, कांग्रेस के हिस्से में 2 और सीपीआई एमएल और वीआईपी के हिस्से में एक-एक समितियां आईं हैं.

बता दें कि नवगठित समितियों में आरजेडी को विधायक तेज प्रताप यादव और हम सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी जगह दी गई है. विजय कुमार सिन्हा ने तेज प्रताप यादव को गैर सरकारी और संकल्प विभाग का सभापति बनाया है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति का जिम्मा सौंपा गया है.

मिली जानकारी अनुसार एलान की गईं विधानसभा के 22 समितियों में लोकलेखा समिति और प्राकलन समिति 31 मार्च, 2022 तक के लिए प्रभावी होंगी. जबकि अन्य सभी समितियां 31 मार्च, 2021 तक के लिए प्रभावी होंगी. मालूम हो कि बीते दिनों विधानसभा समितियों के गठन को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा तकरार हुई थी. दरअसल, विजय सिन्हा ने पत्र लिखकर तेजस्वी से आरजेडी के नेताओं के नाम मांगे थे. लेकिन तेजस्वी ने परंपराओं का हवाला देते हुए पहले आरजेडी को मिलने वाले समितियों के नाम बताने को कहा था.

इन नेताओं को बनाया गया सभापति

- लोकलेखा समिति के सभापति आरजेडी विधायक सुरेंद्र यादव

- प्राक्कलन समिति के सभापति भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव

- सरकारी उपक्रम समिति के सभापति जेडीयू विधायक हरिनारायण सिंह

- याचिका समिति के सभापति बीजेपी के नेता प्रेम कुमार

- एसटी/एससी कल्याण समिति के सभापति हम अध्यक्ष जीतनराम मांझी

- आचार समिति के सभापति भाजपा नेता रामनारायण मंडल

- जिला परिषद एवं पंचायती राज के सभापति जेडीयू नेता नरेंद्र नारायण यादव

- राजकीय आश्वासन के सभापति जेडीयू नेता दामोदर रावत

- बिहार विरासत विभाग के सभापति आरजेडी के भाई वीरेंद्र

- प्रत्यायुक्त विधान के सभापति कांग्रेस के विधायक अजित शर्मा

- निवेदन के सभापति भाजपा के विनोद नारायण झा

- पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के सभापति भाजपा के राम प्रवेश राय

- महिला एवं बाल विकास के सभापति भाजपा नेता अरुणा देवी

- कृषि उद्योग विकास के सभापति भाजपा के कृष कुमार ऋषि

- गैर सरकारी विधेयक और संकल्प के सभापति तेजप्रताप यादव

- पुस्तकालय समिति के सभापति माले के सुदामा प्रसाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget