एक्सप्लोरर

VIDEO: बिहार के सीवान में जब सामने आया 15 फीट का लंबा अजगर... कमजोर दिल वाले संभलकर देखें वीडियो!

Siwan News: सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के अमृधि टोला का मामला है. फुस के घर (मड़ई) से लकड़ी निकालने के दौरान यह सांप दिखा था. बड़ा अजगर गोल होकर बैठा था.

सीवान: हो सकता है आपने कई बार अलग-अलग तरह के सांपों को देखा होगा लेकिन बिहार के सीवान में 15 फीट के अजगर को देखकर रोंगटे खड़े हो सकते हैं. मंगलवार की शाम जब अजगर निकला तो देखने के लिए एक तरफ लोगों की भीड़ जुट गई तो वहीं उसे पकड़ने के दौरान लोगों के पसीने भी छूट गए. मैरवा थाना क्षेत्र के अमृधि टोला निवासी गोरख राजभर के यहां जब यह सांप निकला तो हड़कंप मच गया. फूस के घर (मड़ई) से लकड़ी निकालने के दौरान यह सांप दिखा.

बताया जाता है कि दो फूस का घर है जिसमें से एक घर में गोरख राजभर का परिवार रहता है. जब शाम में लकड़ी निकालने के लिए गए तो देखा कि एक बड़ा अजगर सांप गोल होकर बैठा है. देखते ही उल्टे पांव शोर करते हुए वह भागे. आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े. देखा कि एक लंबा अजगर सांप है. शोर के बाद सांप को देखने के लिए भीड़ जुटने लगी और उसे पकड़ने के लिए कोशिश किया जाने लगा.

सांप ने की डसने की कोशिश

गांव वालों ने बताया कि देखने में तो सांप लगभग 15 फीट के आसपास लंबा है. पकड़े जाने के दौरान उसने एक-दो लोगों को डसने की भी कोशिश की है. हालांकि सावधानी से बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को ग्रामीणों ने पकड़ा. इसके बाद मैरवा बीडीओ को इसकी सूचना दी गई.

हो सकता था बड़ा हादसा

बता दें कि अचानक इतना विशाल अजगर देख कर पूरे गांव के लोग डर गए. हालांकि लोगों ने पकड़ लिया लेकिन उनको अब ये डर सताने लगा है कि कहीं इस तरह का और अजगर गांव में नहीं आ गया है. इधर, गोरख राजभर के परिवार की आज जान बच गई. अगर सांप को नहीं देखा जा और नहीं पकड़ा जाता तो कभी रात में बड़ा हादसा हो सकता था. सूचना के बाद भी खबर लिखे जाने तक पुलिस या वन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था.

यह भी पढ़ें- Bihar News: नीतीश कुमार को पार्टी टूटने का डर? BJP का दावा- संपर्क में हैं जेडीयू के कई नेता और विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर पप्पू यादव बोले- 'नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश…'
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर पप्पू यादव बोले- 'नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
राहुल गांधी के धरने पर कन्हैया कुमार बोले- 'मोदी, भागवत, शाह, ज्ञानेश…'
राहुल गांधी के धरने पर कन्हैया कुमार बोले- 'मोदी, भागवत, शाह, ज्ञानेश…'

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget