एक्सप्लोरर

Bihar News: छठ के दौरान अलग-अलग जगह डूबने से 11 लोगों की मौत, मातम में बदला खुशनुमा माहौल

छठ पर्व के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई.कई जगह मौत के बाद हंगामे की बात सामने आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पटना: चार दिवसीय महापर्व छठ उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ गुरुवार को सम्पन्न हो गया. छठ व्रतियों ने बच्चों की लंबी आयु के साथ-साथ सुख शांति की कामना के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. हालांकि, छठ पर्व के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार गया जिले के गया-डोभी रोड स्थित जिन्दापुर तालाब में छठ के दौरान डूबने से 19 वर्षीय दीपक कुमार की मौत हो गई है. 

नाराज परिजनों ने किया हंगामा

बुधवार की देर शाम अर्घ्यदान के दौरान दीपक कुमार तालाब में नहाने गया था, लेकिन वो वापस नहीं लौटा. स्थानीय लोगों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका. गुरुवार की दोपहर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और गोताखोरों की मदद से दीपक कुमार का शव को बाहर निकाला गया. घटना के बाद नाराज परिजनों ने शव के साथ गया-डोभी मुख्य सड़क को जाम कर दिया. वहीं, आगजनी कर प्रदर्शन किया.

Bihar Poisonous Liquor: समस्तीपुर में जहरीली शराब से एक और युवक की मौत, दूसरा भर्ती, दस दिनों में 8 लोगों की गई जान

सहरसा के दो अलग-अलग जगहों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. पहली घटना सिमरी बख़्तियारपुर के बलवाहाट के कांठो छठ घाट की है. बादल कुमार नाम का शख्स यहां अर्घ्य देने के लिए पहुंचा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और अधिक पानी में चले जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई. वहीं, दूसरी घटना महिषी थाना क्षेत्र के सत्तरवार गांव की है, जहां उगते सूर्य को अर्घ्य देने के छठ घाट पहुंचे शशि कुमार की डूबने से मौत हो गई. 

नहाने के दौरान हुआ हादसा

इधर, बिहार के सुपौल जिला मुख्यालय स्थित शनि मंदिर पोखर में एक 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना बुधवार की है. मृतक युवक अपने परिवार के साथ उक्त छठ घाट पर संध्या अर्घ्य देने के लिए पहुंचा था. मृतक की पहचान अशोक झा के बेटे दीपक कुमार झा (25) के रूप में की गई है. वो अर्घ्य देने से पहले स्नान के लिए तालाब में उतरा था. इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई. बिहार के छपरा के दरियापुर में भी घाट पर छठ पूजा के दौरान नहाने के समय एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है. 

बिहार के बक्सर में बुधवार की शाम तिलकराय हाता थाना ओपी क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव में ननिहाल आए दस वर्षीय बिट्टू यादव की मौत हो गई. वो कुएं में डूब गया था. बिट्टू घर से बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान यह घटना हुई है. इधर, पश्चिमी चंपारण के बेतिया के जगदीश के झाखरा में रामायण सहनी के 17 वर्षीय पुत्र प्रदीप सहनी की तालाब में डूबने से मौत हो गई. बता दें कि पांच युवक पोखर में डूबे थे. हालांकि, चार को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था.

पूर्णिया जिले के सिटी काली मंदिर घाट पर सौरा नदी में स्नान के दौरान बसंत विहार मोहल्ले के सुबोध साह और भवानीपुर प्रखंड के शहीद गंज गांव में अर्घ्य देने के दौरान एक 10 वर्षीय बालक की मौत हुई है. इधर, पटना से सटे दानापुर के शाहपुर घाट पर विवेक कुमार की डूबकर मौत हो गई. वो खरना के दिन प्रसाद के लिए पानी लेने गया था. वहीं, बेगूसराय में भी एक युवक की डूबकर मौत हुई है.

यह भी पढ़ें -

बिहारः शहाबुद्दीन की बेटी की शादी के लिए शाही अंदाज में तैयारी, शाहरुख खान, नीतीश कुमार समेत कई VVIP को न्योता

Bihar News: गोपालगंज में हुई मौतों के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहंचे चिराग पासवान, नीतीश कुमार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget