एक्सप्लोरर

Bihar News: जमुई में पिता की डांट से नाराज दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों में पसरा मातम

Jamui News: मामला जमुई टाउन थाना का है. मृतका की पहचान महराजगंज निवासी विनोद उर्फ मिंटू केशरी की पुत्री आकांक्षा कुमारी के रूप में हुई है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

जमुई: शहर के महराजगंज बाजार में पढ़ाई के लिए पिता के डांट से नाराज दसवीं की छात्रा ने मंगलवार को फांसी लगाकर खुदकुशी (Jamui News) कर ली. घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने पंखा में झूलते हुए शव को उतारा, लेकिन छात्रा की मौत हो चुकी थी. आने वाले साल में मैट्रिक की परीक्षा को लेकर पिता ने अपनी पुत्री को डांट लगाया था. परिजनों ने बताया कि पहले पिता ने बेहतर रिजल्ट के लिए सख्ती से कहा था उसके बाद मां ने भी मन लगाकर पढ़ने के लिए समझाया था. वहीं, मृतका छात्रा की पहचान शहर के महराजगंज निवासी विनोद उर्फ मिंटू केशरी की पुत्री आकांक्षा कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि नाबालिग 10 वीं की छात्रा थी. उसके पिता दुकान का सामान लाने के लिए दिल्ली गए हुए थे.

पढ़ाई का उस पर दबाव था- परिजन

घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक लड़की के चाचा ने बताया कि मेरी एक लड़की और भगिनी का अच्छे कॉलेज में एडमिशन हो चुका है. दोनों की पढ़ाई वही हो रही है. इसी का उदाहरण देकर मेरे भाई ने अपनी बेटी को समझाया कि तुम भी अच्छे से पढ़ाई करो तो बाहर जाकर शिक्षा हासिल कर सकोगे. किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन हो जाएगा. इसके बाद घर के सभी सदस्य अपने-अपने कामों में व्यस्त हो गए. मेरी भतीजी मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी. पढ़ाई का उस पर दबाव था. इसी बीच घर के लोगों ने उसे पढ़ाई के लिए बोले तो बुरा मान गई और अपनी वह जान दे दी. कुछ दिनों बाद में दसवीं की परीक्षा होने वाली थी. इसको लेकर पिता के द्वारा पढ़ाई करने के लिए डांट फटकार लगाया गया था.

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों ने बताया कि घर में जब छात्रा की मां नहाने के लिए बाथरूम गई तो इसी दौरान छात्र ने पंखा में झूल कर खुदकुशी कर ली. छात्र की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. वहीं, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. जमुई टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह आत्महत्या का मामला दिख रहा है. पुलिस के द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: Bihar News: नवादा में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से चार लोगों की हुई मौत, घटना के बाद गांव में मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget