एक्सप्लोरर

बिहार महादलित विकास मिशन घोटाला: 10 पूर्व अधिकारियों पर मामला दर्ज, तेजस्वी ने पूछा- क्या CM नीतीश इस पर बोलेंगे?

बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई जिसके अनुसार उन पर स्टडेंट्स की कथित फर्जी एंट्री दिखाकर 2012-2016 के दौरान 7.3 करोड़ रूपये से अधिक राशि निकालने का आरोप है.

पटना: बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो (वीआईबी) ने एक निजी एजेंसी को जालसाजी से 7.3 करोड़ रूपये देने में कथित संलिप्तता को लेकर एक निलंबित आईएएस अधिकारी और तीन रिटायर्ड नौकरशाहों समेत ‘बिहार महादलित विकास मिशन’ के 10 पूर्व अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस एजेंसी के प्रबंध निदेशक का भी नाम प्राथमिकी में है जिसे इस कल्याणकारी निकाय (मिशन) ने अनुसूचित जाति के युवकों को ‘अंग्रेजी बोलना’ सिखाने के लिए नियुक्त किया था.

तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

इसको लेकर बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट किया, ''बिहार महादलित विकास मिशन घोटाले  में 10 पूर्व अधिकारियों पर मामला दर्ज, तेजस्वी का निशाना- क्या नीतीश कुमार इस बोलेंगे?''

बुधवार को दर्ज किया गया एफआईआर

बुधवार को सतर्कता थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई जिसके अनुसार उन पर स्टडेंट्स की कथित फर्जी एंट्री दिखाकर 2012-2016 के दौरान 7.3 करोड़ रूपये से अधिक राशि निकालने का आरोप है.

प्राथमिकी में निलंबित आईएएस अधिकारी एस एम राजू का भी नाम है जो इस मिशन के पूर्व निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे. उसमें मिशन के निदेशकों और सेवानिवृत आईएएस अधिकारियों राघवेंद्र झा, राजानारायण लाल, रामाशीष पासवान तथा मिशन के तत्कालीन संयोजक अनिल कुमार सिन्हा एवं शशिभूषण सिंह और सहायक निदेशकों हरेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं बीरेंद्र चौधरी तथा पूर्व राज्य परियोजना अधिकारी देवजानी कार को भी आरोपी बनाया गया है.

ब्रिटिश लिंगुआ के प्रबंध निदेशक बीरबल झा का नाम भी प्राथमिकी में है. ब्रिटिश लिंगुआ को ही अंग्रेजी प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगाया गया था. अधिकारियों के अनुसार उन पर धोखाधड़ी, जालसाजी और अपराधिक साजिश समेत भादंसं की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं.

महादलित विकास मिशन ने दावा किया कि उसने वित्त साल 2012-13 और 2015-16 के बीच 14,826 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया. सतर्कता अधिकारियों ने कहा, ‘‘ जांच में पाया गया कि प्रशिक्षु एक ही समय पर और एक ही नाम और पते से दो अलग अलग ट्रेड और सत्र कर रहे थे.’’ उन्होंने कहा कि एक बैच में करीब 40 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाना था लेकिन जांच से खुलासा हुआ कि कुछ नाम दूसरे बैचों में भी दर्ज थे.

प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘दो अलग अलग रजिस्टरों में इन प्रशिक्षुओं के हस्ताक्षर उनके (आरेापियों) के खिलाफ सबूत हैं.’’ जांच अधिकारी निरीक्षक संजीव कुमार ने प्राथमिकी में कहा कि जांच से खुलासा हुआ कि ब्रिटिश लिंगुआ ने 2012-13 और 2015-16 के बीच विभिन्न चेकों के माध्यम से 7.3 करोड़ रूपये से अधिक धनराशि निकाली.

महादलित विकास मिशन ने बीरबल एकेडमी एंड पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड से संबद्ध एजेंसी की सेवा लेकर 22 जिलों में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी बोलने का कोर्स शुरू किया था. बीरबल झा ने इन आरोपों को ‘झूठा एवं मनगढंत’ करार दिया और दावा किया, ‘‘ ये नापाक प्रयास संगठन को अधिकार से वंचित करने और मेरी छवि धूमिल करने के लिए किये जा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि मिशन से एजेंसी को भुगतान रूकने के बाद वह पटना हाई कोर्ट गये हैं. दूसरे आरोपियों से प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी है.

यह भी पढ़ें:

बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- ऑडियो क्लिप मनगढंत है, कांग्रेस अपना घर संभाल पाने में अक्षम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget