एक्सप्लोरर

बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- ऑडियो क्लिप मनगढंत है, कांग्रेस अपना घर संभाल पाने में अक्षम

बीजेपी ने उन ‘ऑडियो क्लिप’ को शुक्रवार को मनगढ़ंत करार दिया, जिनका हवाला देते हुए कांग्रेस राजस्थान में अपनी सरकार गिराने की कोशिश करने का भगवा पार्टी पर आरोप लगा रही है.

नई दिल्ली: बीजेपी ने उन ‘ऑडियो क्लिप’ को शुक्रवार को मनगढ़ंत करार दिया, जिनका हवाला देते हुए कांग्रेस राजस्थान में अपनी सरकार गिराने की कोशिश करने का भगवा पार्टी पर आरोप लगा रही है. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस अपना घर संभाल पाने में अक्षम रहने को लेकर हताशा में है.

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस बात का जिक्र किया कि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सचिन पायलट के बगावत करने के शीघ्र बाद कहा था कि ‘एक घर में बर्तन होते हैं, तो वे बजते हैं.

जनता के सामने कांग्रेस की सच्चाई जगजाहिर है- संबित पात्रा

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस मनगढ़ंत ऑडियो से इन बर्तनों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.’’ पात्रा ने कहा, ‘‘कांग्रेस अपना घर नहीं चला पाने का ठीकरा बीजेपी के सिर फोड़ रही है, लेकिन जनता के सामने सच्चाई जगजाहिर है.’’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस के बागी विधायक भंवरलाल शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की. दरअसल, राज्य की अशोक गहलोत सरकार को गिराने की काथित साजिश से जुड़ी दो ‘ऑडियो क्लिप’ सामने आई है.

किसी भी जांच का सामना करने को तैयार हूं- केंद्रीय मंत्री शेखावत

सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस महामारी के दौरान कांग्रेस सरकारें गिराने में व्यस्त हैं. वहीं, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इन ऑडियो रिकार्डिंग में उनकी आवाज नहीं है और वह किसी भी जांच का सामना करने को तैयार हैं.

यह भी पढ़ें.

विकास दुबे एनकाउंटर: यूपी सरकार ने हलफनामा दायर कर किया पुलिस का बचाव, SC दे चुका है आयोग के गठन का संकेत

राजस्थान: बागी विधायकों पर स्पीकर की कार्रवाई पर 21 जुलाई शाम 5 बजे तक रोक, सोमवार को अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget