एक्सप्लोरर

इथियोपिया के वालेलेगन, येहुआलॉ ने रिकार्ड समय में एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन जीती

इस विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस में दोनों पुरूष और महिला एलीट रेस विजेताओं ने कोर्स रिकार्ड बनाए. टोक्यो ओलंपिक में 3000 स्टीपलचेज के लिए क्वालीफाई कर चुके साबले ने एक घंटा 30 सेकंड का समय निकाला.

इथियोपिया के अमेदेवर्क वेलेलेगन और यालेमजर्फ येहुआलॉ ने रविवार को यहां कोविड-19 महामारी के बीच जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में आयोजित एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में रिकार्ड समय के साथ क्रमश: पुरूष और महिला खिताब अपने नाम किए.

इस विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस में दोनों पुरूष और महिला एलीट रेस विजेताओं ने कोर्स रिकार्ड बनाए. भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके अविनाश साबले ने 1:00:30 के समय से राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया. महाराष्ट्र के 26 साल के साबले ओवरआल 10वें स्थान पर रहे.

पहले महाराष्ट्र के कालीदास हिरावे के नाम था रिकॉर्ड

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अधिकारिक रिकार्ड के अनुसार पूर्व राष्ट्रीय हाफ मैराथन रिकार्ड एक घंटा तीन मिनट 46 सेकेंड के समय से महाराष्ट्र के कालीदास हिरावे के नाम पर था. इस साल का रेस रिकार्ड स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के कारण हालांकि पिछले दो वर्षों के रिकार्ड से अलग था और एलीट एथलीट महामारी के कारण अलग तरह के माहौल में दौड़े जिसमें आयोजकों ने उनके लिए जैविक रूप से सुरक्षित जोन बनाई हुई थी.

वालेलेगन ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की 

पुरूषों की रेस में पिछले साल के रजत पदक विजेता वालेलेगन ने हमवतन और गत चैम्पियन अंदामलाक बेलिहू को रोमांचक मुकाबले में हराकर 58 मिनट 53 सेकंड के कोर्स रिकार्ड समय से स्वर्ण पदक जीता. वालेलेगन ने पिछले महीने विश्व हाफ मैराथन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था.

बेलिहू ने इससे पहले यहां 2 बार जीता था खिताब

बेलिहू ने 2018 और 2019 में यहां खिताब जीता था. उन्हें 58 . 54 के समय के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा. युगांडा के स्टीफन किस्सा ने 21. 09 किलोमीटर की रेस 58 मिनट 56 सेकंड में पूरी की. 21 साल के वालेलेगन ने 59 मिनट छह सेकेंड के पहले के कोर्स रिकार्ड से बेहतर प्रदर्शन किया जो उनके हमवतन गाये एडोला के नाम था जिन्होंने इसे 2014 में बनाया था.

इन दिग्गजों ने किया शानदार प्रदर्शन 

टोक्यो ओलंपिक में 3000 स्टीपलचेज के लिए क्वालीफाई कर चुके साबले ने एक घंटा 30 सेकंड का समय निकाला. यह पहली बार है जब एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में किसी भारतीय ने 61 मिनट से कम समय निकाला हो. श्रीनू बुगाथा इस साल भारतीयों में दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने 1:04:16 का समय निकाला जबकि दुर्गा बहादुर बुद्धा 1:04:19 के समय से तीसरे स्थान पर रहे.

इन खिलाडियों ने भी दिखाया दम 

स्टार सुसज्जित महिला एलीट रेस में येहुआलॉ ने एक घंटा चार मिनट 46 सेकेंड के कोर्स रिकार्ड समय से रेस जीती और उन्होंने हमवतन और गत चैम्पियन सेहे गेमेचु के 1:06:00 समय से बेहतर किया जबकि इस बार गेमेचु पोडियम स्थान हासिल नहीं कर पायीं. कीनिया की रूथ चेपंगेटिच (1:05:06) दूसरे और एक अन्य इथियोपियाई और विश्व हाफ मैराथन की रिकार्ड धारी अबाबेल येशानेह (1:05:21) तीसरे स्थान पर रहीं. वालेलेगन की तरह ही फार्म में चल रही येहुआलॉ पिछले साल यहां दूसरे स्थान पर रही थीं और पिछले महीने विश्व हाफ मैराथन में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया था.

खेल मंत्री किरेन रीजीजू रहे उपस्थित 

भारतीयों में पारूल चौधरी ने एक घंटा 12 मिनट 18 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक हासिल किया, वह पिछले साल दूसरे स्थान पर रही थीं. वहीं, संजीवनी जाधव (1:13:00) और कोमल जगदाले (1:14:04) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं. बता दें कि कोरोना महामारी के बीच एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन भारत में पहला वैश्विक खेल आयोजन है जिसके लिए खेल मंत्री किरेन रीजीजू और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा उपस्थित थे.

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ लगातार तीसरा शतक, बनाया ये खास रिकॉर्ड

IND Vs AUS: टीम इंडिया के लिए पावरप्ले में गेंदबाज बने सिरदर्द, विकेट लेने में लगातार हो रहे हैं नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
IND vs SL 2nd Test Live Score: भारतीय पारी शुरू, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद
Live: भारतीय पारी शुरू, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget