एक्सप्लोरर

पिंक बॉल टेस्ट के दौरान पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कसा हर्षा भोगले पर तंज, फैन्स ने कहा- मांगे माफी

ईडन गार्डंस में खेले गए भारत और बांग्लादेश के मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर और हर्षा भोगले के बीच जुबानी जंग छिड़ गई.

नई दिल्ली: कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए भारत और बांग्लादेश के मैच में भारत ने मेहमान टीम को हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया. इस मैच में एक तरफ जहां टीम दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज क्लीन स्वीप करने के प्रयास में लगीं थी तो वहीं दूसरी तरफ कमेंट्री के दौरान  2 कमेंटेटर आपस में भिड़ गए.

कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले और संजय मांजरेकर के बीच पिंक बॉल से खेलने की बात को लेकर मैच के बीच में ही बहस शुरू हो गई. खबर है कि इस दौरान संजय मांजरेकर ने उनके साथ कॉमेंट्री कर रहे हर्षा भोगले का अपमान किया. दोनों ही कमेंटेटर टेस्ट क्रिकेट में गुलाबी गेंद के भविष्य के बारे में बात कर रहे थे. इस दौरान हर्षा भोगले ने पिंक बॉल गेंद के सही से दिखने पर सवाल उठाया. इस विषय पर दोनों के बीच में बहस शुरू हो गई.

भोगले ने कहा कि जब मैच का पोस्टमार्टम किया जाएगा तब गेंद की दृश्यता एक चीज होगी जिसके बारे में ध्यान देना होगा. इस सवाल पर मांजरेकर ने जवाब दिया, ''मुझे नहीं लगता कि गेंद का दिखना कोई मसला है.''इसके बाद भोगले ने कहा, ''खिलाड़ियों से पूछना होगा कि वे इस बारे में क्या सोचते हैं''. जिसके जवाब में मांजरेकर ने अपने क्रिकेट का अनुभव गिनाया और कहा कहा, ''तुम्हे (हर्षा भोगले) पूछना होगा, हमें नहीं.''

उन्होंने कहा कि हर्षा केवल आपको ही इस विषय में जानने की जरूरत है, जिसने क्रिकेट खेला है उसे इस विषय में जानने की जरूरत नहीं है. जवाब में हर्षा ने कहा, ''किसी को कुछ सीखने से नहीं रोक सकते और यदि ऐसा होता तो टी-20 क्रिकेट कभी शुरू ही नहीं हो पाता''. इसके बाद मांजरेकर ने कहा, ' मैं बात मानता हूं लेकिन इससे पूरी तरह से सहमत नहीं हूं.'

संजय मांजरेकर की इस बात से फैन्स बहुत नाराज हैं. उनका कहना है कि मांजरेकर को हर्षा भोगले से मांफी मांगनी चाहिए. गौरतलब है कि ईडन गार्डंस में खेले गए ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में भारत ने जीत हासिल की. भारत ने बांग्लादेश को 46 रनों से हराया.

ये भी पढ़ें-

हरभजन सिंह की सौरभ गांगुली से अपील- भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति में बदलाव हो

सौरव गांगुली ने भारत में डे-नाइट टेस्ट मैचों के लिए भविष्य की योजनाओं का किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget