एक्सप्लोरर

हरभजन सिंह की सौरभ गांगुली से अपील- भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति में बदलाव हो

एमएसके प्रसाद वाली चयन समिति ने हाल ही में विंडीज सीरीज के लिए टीम चुनी जिसमें संजू सैमसन को नहीं चुना गया. भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच छह दिसंबर को मुंबई में होगा.

अनुभवी क्रिकेटर हरभजन सिंह और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज से संजू सैमसन को नजरअंदाज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के चयन पैनल पर अपनी निराशा व्यक्त की है. हरभजन सिंह ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली से चयन समिति में बदलाव करने की अपील की है. हरभजन ने कहा है कि चयन समिति में मजबूत लोग होने चाहिए.

एमएसके प्रसाद वाली चयन समिति ने हाल ही में विंडीज सीरीज के लिए टीम चुनी जिसमें संजू सैमसन को नहीं चुना गया. इसके बाद चयन समिति की काफी आलोचना हो रही है. संजू को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में जगह मिली थी लेकिन वह प्लेइंग-11 में नहीं खेल पाए थे.

सैमसन को टीम से हटाए जाने के बाद तिरुवंनतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने निराशा जताते हुए ट्वीट किया था, "संजू सैमसन को बिना मौका दिए हटा दिया गया है इस बात से काफी निराश हूं. वह तीन टी-20 मैचों में पानी पिलाते हुए देखे गए थे. क्या वह उसकी बल्लेबाजी देख रहे थे या दिल?"

हरभजन ने सोमवार को थरूर के ट्वीट का जवाब दिया, "मुझे लगता है कि वह उसका दिल देख रहे थे. चयन समिति में बदलाव होना चाहिए, वहां मजबूत लोगों की जररूत है. उम्मीद है दादा सौरभ गांगुली ऐसा करेंगे."

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच छह दिसंबर को मुंबई में होगा. वनडे सीरीज 15 दिसंबर से शुरू होगी. भुवनेश्वर कुमार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी20 और वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में वापसी की जबकि आलराउंडर शिवम दुबे को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है.

टीम इस प्रकार है-

वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युज़वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मत शमी और भुवनेश्वर कुमार.

टी-20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, युज़वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मत शमी और भुवनेश्वर कुमार.

यह भी पढ़ें-

सौरव गांगुली ने भारत में डे-नाइट टेस्ट मैचों के लिए भविष्य की योजनाओं का किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget