एक्सप्लोरर

सौरव गांगुली ने भारत में डे-नाइट टेस्ट मैचों के लिए भविष्य की योजनाओं का किया खुलासा

विराट कोहली ने भी इस कदम का स्वागत किया है लेकिन स्पष्ट रूप से कहा है कि डे-नाइट टेस्ट एक बार हो सकता है और एक रेगुलर फीचर नहीं है. भारत ने बांग्लादेश को एक पारी और 46 रनों से हराया था.

ईडन गार्डन्स में पहले डे-नाइट टेस्ट की शानदार सफलता के बाद, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पिंक बॉल के खेल को देश के सभी हिस्सों में ले जाने का वादा किया. ईडन गार्डन्स में खेले गए ऐतिहासिक मैच के तीनों दिनों में काफी भीड़ थी. ये मैच उस समय की यादों को वापस लाया जब टेस्ट क्रिकेट अधिक लोकप्रिय था. भारत ने इस मैच में रविवार को बांग्लादेश को एक पारी और 46 रनों से हराया.

सौरव गांगुली ने कहा, ''मैं बहुत खुश हूं. हम टेस्ट क्रिकेट के लिए ऐसा करना चाहते थे. यह बहुत महत्वपूर्ण है. लोग टेस्ट क्रिकेट की ओर रुख नहीं कर रहे थे. हमने इस टेस्ट के दौरान और उससे पहले कई चीजें की. टिकट भी पूरी तरह से बिक गया था, जबकि खेल जल्दी खत्म होने की उम्मीद थी.''

विराट कोहली ने भी इस कदम का स्वागत किया है लेकिन स्पष्ट रूप से कहा है कि डे-नाइट टेस्ट एक बार हो सकता है और एक रेगुलर फीचर नहीं है. गांगुली ने कहा कि वह जल्द ही कोहली से खेल के बारे में उनके विचार जानने के लिए बात करेंगे. उन्होंने कहा कि स्थानीय भीड़ के जबरदस्त जवाब के बावजूद हर बार कोलकाता में यह आयोजित नहीं किया जा सकता है. गांगुली ने कहा, ''उम्मीद है कि यह देश के अन्य हिस्सों में फैल जाएगा और मुझे विश्वास है कि यह होगा. यह टेस्ट क्रिकेट को पुनर्जीवित करेगा क्योंकि यह लोगों के लिए अलग है.''

बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि ''मुझे याद है कि 2007 में जब टी-20 की शुरुआत हुई थी और भारत ने विश्व कप जीता था, तब इस फॉर्मेट को बहुत अधिक वैल्यू नहीं दी गई थी. 10 साल बाद, टी-20 में एक भी सीट खाली नहीं रहती.''

यह भी पढ़ें-

कोहली ने की गांगुली की तारीफ, गावस्कर बोले- टीम तब भी जीतती थी जब कोहली पैदा नहीं हुए थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget