एक्सप्लोरर

गलतियों से सबक लेने पर बेहतर हुई है परफॉर्मेंस: उमेश यादव

बैंगलोर और मुंबई दोनों का प्लेऑफ में जाने की उम्मीद को बरकरार रखने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी था. बैंगलोर इस मुकाबले को जीतने के बाद प्लाइंट्स टेबल में 3 जीत हासिल करके पांचवे पायदान पर पहुंच गई है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 11 के कल खेले गए 31वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 14 रन से मात दी है. बैंगलोर को मिली इस जीत के बाद उसने अपने प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है. बैंगलोर के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 2 गेंदों में 2 महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया.

मुंबई की पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सूर्याकुमार यादव का विकेट लिया, वहीं दूसरी गेंद पर खतरनाक रोहित शर्मा गोल्डन डक पर ही चलता किया. इतना ही नहीं पूरे मैच के दौरान उमेश ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन ही दिए.

मैच खत्म होने के बाद बैंगलोर के बॉलिंग कोच आशीष नेहरा से बात करते हुए उमेश ने कहा, ''मैं अभी काफी सुधार कर रहा हूं, क्योंकि आपके अंदर सुधार की गुंजाईश हमेशा रहती है. इसलिए मैं अपनी गलतियों से सबक लेकर टीम के लिए परफॉर्म भी कर पा रहा हूं.''

उमेश ने आगे कहा, ''मुश्किल स्थिति में टीम के लिए परफॉर्म करने पर हमेशा अच्छा लगता है. अगर ऐसा बेहद ही जरूरी मैच में हो जाए तो एक प्लेयर के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता.''

बता दें कि बैंगलोर और मुंबई दोनों का प्लेऑफ में जाने की उम्मीद को बरकरार रखने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी था. बैंगलोर इस मुकाबले को जीतने के बाद प्लाइंट्स टेबल में 3 जीत हासिल करके पांचवे पायदान पर पहुंच गई है. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की उम्मीदों को 8 मैच में से 6 हार जाने पर तगड़ा झटका लगा है. अब मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के बचे हुए सभी 6 मैच जीतने होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget