एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2019: बंगाल वॉरियर्स ने नंबर-1 टीम दबंग दिल्ली को 42-33 से दी शिकस्त

Pro Kabaddi League 2019: प्वाइंट्स टेबल में इस वक्त टॉप पर चल रही दबंग दिल्ली को आज बंगाल वारियर्स ने शिकस्त दी. आज उसे बंगाल ने 42-33 से मैच हराया.

पंचकूला: सोमवार को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए प्रो कबड्डी सीज़न के मैच नंबर 115 में बंगाल वॉरियर्स ने दबंग दिल्ली को 42-33 से शिकस्त दे दी. बंगाल के लिए इस जीत के हीरो एक बार फिर उनके कप्तान मनिंदर सिंह रहे जिन्होंने सुपर-10 के साथ 13 अंक हासिल किए और इस सीज़न 200 रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी भी बन गए. दिल्ली की ओर से नवीन कुमार (15 रेड प्वाइंट्स) ने लगातार 18वां सुपर-10 करते हुए अपने ही रिकॉर्ड को आगे बढ़ाया और साथ ही साथ एक सीज़न में 19 सुपर-10 के परदीप नरवाल के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है.

पहले हाफ़ में दबंग दिल्ली और बंगाल वॉरियर्स ने अपने नाम और इस सीज़न में क़द के हिसाब से संभलकर शुरुआत की थी. लेकिन देखते ही देखते दबंग दिल्ली की तरफ़ से डिफ़ेंस में कई ग़लतियां देखने को मिलने लगीं, और यहां से बंगाल ने मैच में बढ़त बनाना शुरु कर दिया था. अब तक इस सीज़न में दबंगई दिखाने वाली टीम पहले हाफ़ में दो बार ऑलआउट हो चुकी थी, जो हैरान करने वाला था। हालांकि नवीन कुमार की रफ़्तार पूरे शबाब पर थी उन्होंने 7 अंक लेते हुए इस दौरान सीज़न-7 में सबसे ज़्यादा रेड प्वाइंट्स वाले खिलाड़ी भी बन गए थे. हाफ़ टाइम तक मनिंदर सिंह ने भी 7 रेड प्वाइंट्स लेते हुए अपनी टीम को 25-14 की बढ़त दिला दी थी.

दूसरे हाफ़ में भी बंगाल ने शुरुआत धमाकेदार अंदाज़ में की थी और मनिंदर सिंह ने अपना सुपर-10 करते हुए दिल्ली को एक बार फिर ऑलआउट कर दिया था. बंगाल एक बड़ी बढ़त की तरफ़ बढ़ रही थी, लेकिन तभी मनिंदर को चोट आ गई और उन्हें कोर्ट से बाहर जाना पड़ा.

इसने दिल्ली को वापसी का मौक़ा दे दिया था, यहां नवीन एक्सप्रेस ने भी अपनी रफ़्तार को बढ़ाते हुए बंगाल को पहली बार ऑलआउट किया और वापसी की हुंकार भर दी थी. नवीन कुमार ने लगातार 18वां और सीज़न का 19वां सुपर-10 करते हुए प्रो कबड्डी इतिहास में सबसे ज़्यादा सुपर-10 करने के परदीप नरवाल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सीज़न-5 में परदीप नरवाल के नाम भी 19 सुपर-10 था। 35वें मिनट तक बंगाल 10 अंकों से आगे थी और यहां से दिल्ली के लिए जीत दूर लगने लगी थी और हुआ भी वही जैसे ही व्हिसल बजी बंगाल ने इससीज़न में दिल्ली को पहली बार शिकस्त दे दी थी.

वीवो प्रो कबड्डी इतिहास में बंगाल वॉरियर्स की दबंग दिल्ली पर ये 14 मैचों में 6ठी और इस सीज़न में पहली जीत है. इस जीत के बाद बावजूद अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं आया है, बंगाल भी नंबर-2 पर ही है और दिल्ली भी नंबर-1 पर क़ायम है.

यू मुंबा ने दी तमिल थलाइवाज को शिकस्त

यू मुंबा ने दूसरे मैच में तमिल थलाइवाज को शिकस्त दे दी. यू मुंबा ने यह मैच 36-32 से जीता है. इस जीत के बाद यू मुंबा की जीत की संख्या 10 हो गई है. वह प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. वहीं तमिल थलाइवाज अब इस सीजन को भूलना ही चाहेगी. उसे 20 मैचों में केवल तीन में जीत मिली. 31 अंकों के साथ वह सबसे नीचले पायदान पर है.

मंगलवार को नहीं होगा कोई मैच

मंगलवार यानी 30 सिंतबर को रेस्ट है और फिर बुधवार यानी 1 अक्टूबर को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दो मुक़ाबला खेले जाएंगे पहले मैच में यू मुंबा के सामने पटना पायरेट्स की चुनौती होगी तो दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स की टक्कर बेंगलुरु बुल्स के साथ होगी.

यह भी पढ़ें

बड़ी खबरें: हरियाणा में बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, महाराष्ट्र में आदित्य ने किया चुनाव लड़ने का एलान

महाराष्ट्र चुनाव: क्या उद्धव ठाकरे को सता रहा है बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं का डर?

बिहार बाढ़: पटना की हालत के लिए कौन जिम्मेदार ? नीतीश या नेचर ? देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget