एक्सप्लोरर

डोप टेस्ट में फेल होने के बाद बोले पृथ्वी शॉ, इसने मुझे झकझोर दिया है

डोप टेस्ट में फेल होने के कारण भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को आठ महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है. इसे लेकर उन्होंने कहा कि इस खबर ने उन्हें झकझोर दिया है, लेकिन वह और मजबूत होकर वापसी करेंगे.

नई दिल्ली: भारत के प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने डोपिंग परीक्षण में नाकाम रहने के बाद मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से आठ महीने के लिये प्रतिबंधित किये जाने की सजा स्वीकार करते हुए कहा कि इस खबर ने उन्हें झकझोर दिया है, लेकिन वह और मजबूत होकर वापसी करेंगे.

बीसीसीआई ने डोप परीक्षण में नाकाम होने के बाद 19 साल के इस क्रिकेटर को 15 नवंबर 2019 तक खेल के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया है. शॉ ने ट्वीट किया, "मैं पूरी ईमानदारी के साथ इस फैसले को स्वीकार करता हूं. मैं अभी पिछले टूर्नामेंट में लगी चोट से उबर रहा हूं और इस खबर ने मुझे झकझोर दिया है."

बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, "शॉ ने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया. यह पदार्थ आमतौर पर खांसी की दवा में पाया जाता है." शॉ का प्रतिबंध पूर्व से प्रभावी माना गया है जो कि जो 16 मार्च 2019 से शुरू होकर 15 नवंबर 2019 तक चलेगा.

भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेलने वाले शॉ ने कहा, "मुझे इसे सबक के तौर पर लेना होगा और उम्मीद है कि यह हमारी खेल बिरादरी में दूसरों को प्रेरित करेगा. हम खिलाड़ियों को बीमार होने पर किसी भी दवा को लेने में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, भले ही दवा काउंटर पर उपलब्ध हो और हमें हमेशा इसकी जरूरत हो तो भी प्रोटोकॉल का पालन करें."

युवा सलामी बल्लेबाज ने कहा, "क्रिकेट मेरी जिंदगी है और भारत और मुंबई के लिए खेलने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है और मैं इससे अधिक मजबूत बनूंगा." शॉ ने बीसीसीआई के डोपिंग रोधी परीक्षण कार्यक्रम के तहत 22 फरवरी 2019 को इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के दौरान मूत्र का नमूना उपलब्ध कराया था. परीक्षण के बाद उनके नमूने में 'टरबुटैलाइन' पाया गया.

बीसीसीआई की विज्ञप्ति में कहा गया है, "टरबुटैलाइन वाडा की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में है और इसे प्रतियोगिता के दौरान या इससे इतर नहीं लिया जा सकता है." शॉ ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेरे पैर में चोट लगी थी और मैं प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी को लेकर बेकरार था. मैदान में उतरने की जल्दबाजी में मैंने काउंटर से कफ सिरप पर एक बुनियादी दवा खरीदने में सावधानी बरतने के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया."

अब बन जाएगा तीन तलाक कानून, राज्यसभा से बिल पास होने पर देखिए किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG Test Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू, यशस्वी जायसवाल को मिला जीवनदान; केएल राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद
Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू, यशस्वी जायसवाल को मिला जीवनदान; केएल राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद
महाराजा ट्रॉफी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, करुण नायर बने सबसे महंगे खिलाड़ी
महाराजा ट्रॉफी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, करुण नायर बने सबसे महंगे खिलाड़ी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
T20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर के सामने होंगी 3 बड़ी चुनौतियां, आसान नहीं है राह
T20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर के सामने होंगी 3 बड़ी चुनौतियां, आसान नहीं है राह

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Embed widget