एक्सप्लोरर

Vinesh Phogat: कोच और सपोर्ट स्टाफ की वजह से बढ़ा विनेश का वजन? WFI अध्यक्ष ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत

Vinesh Phogat Disqualification Olympics: विनेश फोगाट के डिसक्वालीफिकेशन पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है.

Vinesh Phogat Disqualification: विनेश फोगाट के डिसक्वालीफिकेशन का मामला गर्माता जा रहा है. एक तरफ पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारतीय दल के शेफ डी मिशन गगन नारंग जल्द ही यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) से मुलाकात कर सकते हैं. खैर विनेश का डिसक्वालीफिकेशन हटता है या नहीं, यह बाद का विषय है, लेकिन भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने आरोप लगाए हैं कि विनेश फोगाट के कोच और सपोर्ट स्टाफ ने उनके वजन को नियंत्रित रखने के प्रति कोताही बरती है. बता दें कि महज 100 ग्राम वजन अधिक होने के चलते भारतीय पहलवान को अयोग्य घोषित किया गया है.

WFI के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया है कि उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और UWW के अधिकारियों से विनेश के डिसक्वालीफिकेशन के संबंध में बात की है. संजय सिंह ने बताया, "मैंने IOA और UWW के अधिकारियों से विनेश फोगाट को छूट देने के संबंध में बात की है. मुझे सुबह कॉल आया और बताया गया कि विनेश का वजन तय मानक से 100 ग्राम अधिक था. मैंने अधिकारियों से विनेश को थोड़ा समय और छूट दिए जाने की मांग की, लेकिन उसे ठुकरा दिया गया. पूरा देश गोल्ड की उम्मीद कर रहा था, लेकिन वजन के कारण विनेश बाहर हो गईं. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि विनेश को इस कठिन समय को पार करने की शक्ति दे. पूरे देश उनके साथ है."

कोच और सपोर्ट स्टाफ पर आरोप

संजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह विनेश के कोच की जिम्मेदारी थी कि उसका वजन 50 किलो के भीतर रहे. संजय सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले में विनेश की कोई गलती नजर नहीं आती क्योंकि वो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही थी. उन्होंने भारतीय पहलवान के कोच और सपोर्ट स्टाफ को इसका जिम्मेदार ठहराया है. WFI अध्यक्ष ने जांच की मांग की है कि आखिर विनेश का वजन बढ़ कैसे गया. संजय ने इसके अलावा केंद्र सरकार से सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग भी की है.

https://www.abplive.com/sports/olympics/sakshi-malik-reaction-on-vinesh-phogat-disqualification-from-paris-olympics-2024-says-atleast-give-silver-medal-2755850

यह भी पढ़ें:

Paris Olympics 2024: जब विनेश की तरह फंसी थीं मैरीकॉम, महज 4 घंटे में घटा लिया था 2 किलोग्राम वजन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget