एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics 2020: शाम को होगी ओपनिंग सेरेमनी, दांव पर लगी है 11 हजार एथलीट्स की किस्मत, भारत की ओर से मैदान में 119 खिलाड़ी

Tokyo Olympics 2020: भारत की ओर से ओलंपिक खेलों में 119 खिलाड़ी मैदान में उतर रहे हैं. ओलंपिक खेलों के इतिहास में यह भारत का सबसे बड़ा दल है.

Tokyo Olympics 2020: जापान की राजधानी टोक्यो में आज से ओलंपिक खेलों का आगाज हो गया है. आर्चरी इवेंट के रैंकिंग राउंड के जरिए टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत हुई है. टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी हालांकि शाम को होगी. भारतीय समयानुसार ओपनिंग सेरेमनी की शरुआत शाम 4.30 बजे से होगी और इसका लाइव टेलीकास्ट सोनी नेटवर्कपर देखा जा सकता है.

कोरोना वायरस महामारी की वजह से ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किस तरह से होगा इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है. टोक्यो ओलंपिक से जुड़े बहुत सारे सवालों का जवाब ओपनिंग सेरेमनी के बाद ही मिलेगा. कोविड 19 के कहर को देखते हुए हर देश की तरफ से बेहद कम खिलाड़ी और स्टाफ ही ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा बनेंगे.

भारत ओलंपिक महासंघ ने भी कोविड 19 के कहर को देखते हुए कई अहम फैसले लिए हैं. भारत की ओर से ओपनिंग सेरेमनी में 24 सदस्य हिस्सा लेंगे जिनमें 18 खिलाड़ी और 6 स्टाफ मेंबर्स को रखा गया है. पहले और दूसरे दिन जिन खिलाड़ियों को इवेंट में हिस्सा लेना है उन्हें ओपनिंग सेरेमनी से दूर रखा गया है. मनिका बत्रा और शरत कमल की जोड़ी ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा नहीं होगी. 

भारत के 119 खिलाड़ी मैदान में

भारत की तरफ से ओलंपिक खेलों के इतिहास में सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है. 119 खिलाड़ी भारत को मेडल दिलाने के लिए टोक्यो पहुंचे हैं. इससे पहले रियो ओलंपिक में भारत की ओर 118 खिलाड़ी मैदान में उतरे थे. भारत को बैडमिंटन, शूटिंग, बॉक्सिंग, हॉकी, रेसलिंग और जेवलीन थ्रो में मेडल की उम्मीद है. 

इसके साथ ही भारत रियो ओलंपिक के निराशाजनक प्रदर्शन से भी उबरना चाहेगा. 2012 में ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 मेडल हासिल करने के बाद भारत को रियो ओलंपिक में सिर्फ दो मेडल ही मिले.

टोक्यो ओलंपिक में 205 देशों के 11 हजार एथलीट हिस्सा ले रहे हैं. टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेंगे. अगले 17 दिनों में टोक्यो ओलंपिक में 339 इवेंट्स देखने को मिलेंगे.

कोरोना वायरस की वजह से खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक खेलों की राह आसान नहीं है. 22 जुलाई को टोक्यो में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इतना ही नहीं खेल गांव में भी कोरोना वायरस के कुछ मामले पाए जा चुके हैं. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए खिलाड़ियों को हर दिन कोविड 19 टेस्ट से गुजरना होगा. कोविड 19 रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ी इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं.

Tokyo Olympics 2020: दीपिका कुमारी ने की शानदार शुरुआत, रैंकिंग राउंड में 9वें पायदान पर रहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget