एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics 2020: नीरज चोपड़ा सोमवार शाम पांच बजे इंडिया पहुंचेंगे, भारतीय हॉकी टीम भी होगी साथ

Tokyo Olympics 2020: नीरज चोपड़ा और भारतीय हॉकी टीम टोक्यो में इतिहास रचने में कामयाब हुए हैं. नीरज चोपड़ा और हॉकी टीम की वापसी का पूरा देश इंतजार कर रहा है.

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है. एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा सोमवार शाम पांच बजे इंडिया वापस लौटेंगे. ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम भी सोमवार शाम पांच बजे ही इंडिया वापस लौटेगी. एयरपोर्ट पर नीरज चोपड़ा और भारतीय हॉकी टीम का भव्य स्वागत देखने को मिल सकता है. 

शनिवार को नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है. नीरज चोपड़ा से पहले तक कोई भी भारतीय एथलेटिक्स में मेडल नहीं जीत पाया था. इतना ही नहीं टीम इवेंट के अलावा ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं. 

भारतीय हॉकी टीम ने भी ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है. जर्मनी जैसी मजबूत टीम को हराकर भारतीय मेंस हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में कामयाब रही. 1980 के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक में कोई मेडल हासिल हुआ है. ओलंपिक में मिला ब्रॉन्ज मेडल देश में दोबारा से हॉकी की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए निर्णायक साबित हो सकता है.

केंद्र सरकार की ओर से मिल सकता है सम्मान

नीरज चोपड़ा और भारतीय हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक से वापस लौटने पर सम्मानित किया जा सकता है. केंद्र सरकार की ओर से एलान किया गया था कि 9 अगस्त को ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा.

केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने इस सम्मान समारोह के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई थी. अनुराग ठाकुर का कहना था कि ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए आयोजित होने वाले सम्मान समारोह का हिस्सा बनेंगे. इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे.

IPL 2021: बीसीसीआई ने जारी किए बेहद सख्त बायो बबल प्रोटोकॉल, कार्रवाई की श्रेणी में आएंगे खिलाड़ियों के परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget