एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics 2020: बजरंग पूनिया पर रहेंगी नज़रें, ब्रॉन्ज मेडल के लिए लगाएंगे दांव

Tokyo Olympics 2020: भारत के बजरंग पूनिया ब्रॉन्ज मेडल के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं. सेमीफाइनल मैच हारने की वजह से बजरंग गोल्ड की रेस से बाहर हो गए.

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक के 15वें दिन भारत के लिए बजरंग पूनिया मेडल की उम्मीद बने हुए हैं. गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हो चुके बजरंग के पास अभी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है. बजरंग पूनिया को शुक्रवार को फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम इवेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.

भारत के बजरंग पूनिया कुश्ती के 65 किलोग्राम इवेंट में मेडल के सबसे बड़े दावेदार थे. लेकिन शुक्रवार को अजरबैजान के हाजी अलीव ने बजरंग पूनिया को 12-5 से हरा दिया और उनकी गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदों को खत्म कर दिया.

चूंकि हाजी अलीव फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए हैं इसलिए बजरंग पूनिया को ब्रॉन्ज मेडल के लिए लड़ने का मौका मिल रहा है. शनिवार को बजरंग पूनिया एक बार फिर से मैट पर उतरेंगे. ब्रॉन्ज मेडल के लिए बजरंग पूनिया को रूस के रेसलर गदझिमुराद राशिदोव की चुनौती का सामना करना होगा.

अच्छा रहा था आगाज

बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को हालांकि अपने अभियान का आगाज शानदार तरीके से किया था. बजरंग पूनिया ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किर्गिस्तान के इरनाजार अकमातालेव को मात दी थी. इस मुकाबले का स्कोर 3-3 रहा था. लेकिन बजरंग पूनिया ने मैच में बड़ा प्वाइंट स्कोर किया था इसलिए मैच में उन्हें विजेता घोषित किया गया.

इसके बाद क्वार्टर फाइनल में बजरंग पूनिया की टक्कर ईरान के मुतर्जा घियासी चेका से हुई थी. क्वार्टर फाइनल में बजरंग पूनिया ने अपने डिफेंस का बेहतरीन प्रदर्शन किया था. बजरंग पूनिया क्वार्टर फाइनल मुकाबला 2-2 के अंतर से जीतने में कामयाब रहे थे. 

सेमीफाइनल में हार के बाद बजरंग गोल्ड मेडल की रेस से बाहर जरूर हो गए हैं, लेकिन उन्होंने मैच के बाद इस बात के संकेत दिए हैं कि वह भारत के लिए एक मेडल हर हाल में जीतकर लाएंगे.

Tokyo Olympics 2020: जैवलीन थ्रो का फाइनल खेलेंगे नीरज चोपड़ा, इसलिए है गोल्ड मेडल की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget