एक्सप्लोरर

आस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी एलेक्स डि मिनाउर हुए कोरोना पॉजिटिव, ओलंपिक में नहीं खेलेंगे

Tokyo Olympic 2020: टोक्यो के लिए रवाना होने से पहले एलेक्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. वर्ल्ड रैंकिंग में 17वें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स को ओलंपिक से नाम वापस लेना पड़ा है.

Tokyo Olympic 2020: जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों पर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है. आस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी एलेक्स डि मिनाउर की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. एलेक्स डि मिनाउर कोविड पॉजिटिव होने की वजह से ओलंपिक से बाहर हो गए हैं.

आस्ट्रेलियाई ओलंपिक टीम के दल प्रमुख इयान चेस्टरमैन ने एलेक्स के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. इयान ने मीडिया को बताया कि एलेक्स मिनाउर कोविड पॉजिटिव होने की वजह से बहुत दुखी हैं. उन्होंने कहा, ''हम सभी एलेक्स के लिये दुखी हैं. ओलंपिक में आस्ट्रेलिया के लिये खेलना बचपन से उसका सपना था.''

वर्ल्ड रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज मिनाउर सिंगल और डबल दोनों ही इवेंट में खेलने वाले थे. अभी यह साफ नहीं है कि उनके जोड़ीदार जॉन पीयर्स की टीम में जगह रहेगी या नहीं. आस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति ने सिडनी में जारी एक बयान में कहा, ''एलेक्स ने टोक्यो जाने से 96 और 72 घंटे पहले भी कोरोना टेस्ट कराया था लेकिन दोनों नतीजे पॉजिटिव निकले.''

एक और खिलाड़ी पाया जा चुका है कोविड पॉजिटिव

मिनाउर को स्पेन से टोक्यो जाना था. चेस्टरमैन ने कहा कि विम्बलडन के दौरान उनका टेस्ट नेगेटिव आया था और उसके बाद से कोई आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उनके संपर्क में नहीं है. आस्ट्रेलिया के बाकी खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

बता दें कि इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने पहुंच चुके एक खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस खिलाड़ी की पहचान को नहीं बताया गया है. कोविड पॉजिटिव होने के बाद खिलाड़ी को हालांकि 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है.

जापान की राजधानी टोक्यो में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. गुरुवार को टोक्यो में रिकॉर्ड 1300 से ज्यादा मामले सामने आए. यह पिछले 6 महीने में टोक्यो में कोरोना के केस की सबसे बड़ी तादाद है.

IND Vs ENG: क्या टीम इंडिया को मिलेगा ऋषभ पंत का रिप्लेमेंट? बीसीसीआई ने दिया यह जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget