एक्सप्लोरर

Tokyo Olympic 2020: ओलंपिक खेलों पर बढ़ता जा रहा है कोरोना का खतरा, कोविड पॉजिटिव मामले 100 के पार हुए

Tokyo Olympic 2020: टोक्यो ओलंपिक से जुड़े कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई है. अब तक 11 खिलाड़ी कोविड 19 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं.

Tokyo Olympic 2020: जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो गई है. लेकिन टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक से जुड़े कोरोना वायरस के 19 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक खेलों से जुड़े मामलों की संख्या 100 के पार हो गई है. चेक गणराज्य का चौथा खिलाड़ी रोड साइकिलिस्ट मिशेल श्लेजेल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

कोरोना के चलते आयोजकों ने ओलंपिक खेलों को लेकर बेहद ही कड़े फैसले लिए हैं. ओलंपिक खेलों का आयोजन मैदान पर बिना दर्शकों के हो रहा है. इतना ही नहीं महामारी के कारण ओपनिंग सेरेमनी में 1000 से कम लोग होंगे और दर्शकों को अनुमति नहीं दी गई है.

टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने रोज जारी होने वाले कोरोना अपडेट में बताया कि तीन खिलाड़ी, खेलों से जुड़े दस कर्मचारी, तीन पत्रकार और तीन ठेकेदार पॉजिटिव पाये गए हैं. खेलों से जुड़े कोरोना के मामले बढकर 106 हो गए हैं जिनमें से 11 खिलाड़ी हैं.

कई देशों के खिलाड़ी पाए जा चुके हैं पॉजिटिव

चेक गणराज्य की टीम का छठा मामला सामने आया है. देश की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा, ''चेक गणराज्य दल का छठा सदस्य और चौथा खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है . रोड साइकिलिस्ट मिशेल श्लेजेल संक्रमित पाये गए हैं.''

इससे पहले चेक गणराज्य के दो बीच वॉलीबॉल खिलाड़ी और एक टेबल टेनिस खिलाड़ी भी पॉजिटिव आया था. चेक दल के डॉक्टर व्लास्तिमिल वोरासेक भी गुरूवार को पॉजिटिव पाये गए. इससे पहले एक वॉलीबॉल कोच भी संक्रमित हो गए थे.

जमैका का एक लंबी कूद का खिलाड़ी कारी मैकलियोड अपने देश में पॉजिटिव पाया गया जो अब खेलों में भाग नहीं ले सकेगा. अन्य देशों में से चिली का एक ताइक्वांडो खिलाड़ी, नीदरलैंड का स्केटबोर्ड खिलाड़ी और ताइक्वांडो खिलाड़ी भी पॉजिटिव पाये गए. दक्षिण अफ्रीका के दो फुटबॉल खिलाड़ी और अमेरिका का एक बीच वॉलीबॉल खिलाड़ी पॉजिटिव निकला था.

Tokyo Olympics 2020: ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा नहीं बनेंगे मनिका और शरत, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget