एक्सप्लोरर

बेशुमार खूबसूरती इस स्विमर के लिए बनी विलेन? पेरिस ओलंपिक से निकाला गया

Olympics 2024 Paraguayan swimmer: पेरिस ओलंपिक 2024 से जुड़ी एक के बाद अनोखी खबरें सामने आ रही हैं. एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

Olympics 2024 Paraguayan swimmer Luana Alonso: पेरिस ओलंपिक 2024 में एक अनोखा मामला सामने आया है. परागुआयन स्विमर लुआना अलोंसो को ओलंपिक विलेज से निकाले जाने की खबर ने सभी को चौंका दिया है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि लुआना के कपड़ों और उनके व्यवहार की वजह से टीम का माहौल खराब हो रहा था, जिसमें सबसे पहले ब्रिटिश टैबलॉयड द सन ने इस खबर को रिपोर्ट किया. इसने परागुआयन ओलंपिक समिति की प्रमुख लारिसा शेरर के हवाले से यह बात कही है.

द सन ने बताया कि 20 वर्षीय लुआना अलोंसो अपनी टीम को मोटीवेट करने के बजाय डिज्नीलैंड पेरिस घूमने के लिए ओलंपिक विलेज से चली गई. डेली मेल की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया कि वह अपने तंग कपड़ों और अन्य एथलीटों के साथ घुलने-मिलने के कारण अपनी टीम के लिए एक डिस्ट्रक्शन थी. इसमें यह भी कहा गया कि वह परागुआयन की आधिकारिक किट के बजाय अपने खुद के कपड़े पहनकर एथलीट विलेज में घूमी.

इसके बाद इंस्टाग्राम स्टोरी में 20 वर्षीय तैराक लुआना अलोंसो ने ओलंपिक विलेज से निष्कासन की खबरों को खारिज कर दिया. लुआना अलोंसो ने स्पेनिश में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "मैं सिर्फ यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मुझे कभी कहीं से नहीं हटाया गया या निकाला नहीं गया. गलत जानकारी फैलाना बंद करें. मैं कोई बयान नहीं देना चाहती, लेकिन मैं झूठ को भी मुझे प्रभावित करने नहीं दूंगी."

लुआना अलोंसो 27 जुलाई को महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाइंग से सिर्फ 0.24 सेकंड से चूक गईं. उन्होंने इवेंट के तुरंत बाद खेल से संन्यास की घोषणा कर दी, लेकिन ओलंपिक विलेज में रहना जारी रखा.

अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए लुआना ने इंस्टाग्राम पर लिखा- "मैं लंबे समय से तैराकी कर रही हूं, 18 साल से, और मेरी भावनाएं बहुत ज्यादा हैं. दुर्भाग्य से, मैंने इसे छोड़ने का फैसला किया है और मुझे खुशी है कि मेरी आखिरी रेस ओलंपिक खेलों में होगी." लुआना अलोंसो ने 17 साल की उम्र में टोक्यो ओलंपिक में भाग लिया था.

यह भी पढ़ें:
Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर ऋषभ पंत बाटेंगे फ्लाइट टिकट और लाखों का इनाम, आप ऐसे करें हासिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget