एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: मनु भाकर की एक्स प्रोफाइल में दिख रहा एफिल टावर का बैज, जानिए इसके पीछे का रहस्य

Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को पहला पदक दिलाने वाली शूटर मनु भाकर को सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां मिल रही हैं. वह इस ओलंपिक में अब तक दो मेडल जीत चुकी हैं.

Paris Olympics 2024 Manu Bhaker X Profile Eiffel Tower Badge: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के नाम अब तक दो पदक हो चुके हैं. पहला पदक निशानेबाज मनु भाकर ने जीता, जिसके बाद देश में खुशी की लहर दौड़ गई. देश को मनु भाकर से पहले भी काफी उम्मीदें थीं. मनु भाकर के पदक जीतने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस समेत कई नामी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी. ऐसे में सबकी नजर मनु भाकर के एक्स प्रोफाइल पर गई. जहां ब्लू टिक के साथ-साथ उनकी प्रोफाइल पर एफिल टावर का बैज भी था. हर कोई जानना चाहता है कि उस बैज का क्या मतलब है और उस बैज को कैसे हासिल किया जाए. इस बीच मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर देश को पेरिस ओलंपिक में दूसरा मेडल भी दिला दिया. 

एक्स पर मिला मनु भाकर को एफिल टावर का बैज
मनु भाकर के एक्स-प्रोफाइल पर एक बैज दिखाई दे रहा है. यह एक पीले रंग का चौकोर है जिस पर काले रंग का एफिल टॉवर बना हुआ है. पेरिस ओलंपिक 2024 में हर पदक विजेता के एक्स-प्रोफाइल पर यह बैज दिया जा रहा है. इसीलिए मनु भाकर को भी एफिल टॉवर बैज मिला है.

Paris Olympics 2024: मनु भाकर की एक्स प्रोफाइल में दिख रहा एफिल टावर का बैज, जानिए इसके पीछे का रहस्य

मनु भाकर को 10 मीटर एयर पिस्टल में मिला पदक
मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल की क्वालीफिकेशन राउंड में तीसरा स्थान हासिल किया था, जिससे वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाईं. जबकि रिदम सांगवान 15वें स्थान पर रहने के बाद फाइनल में जगह नहीं बना सकीं. मनु भाकर ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल में कांस्य पदक जीतकर ये बैज हासिल किया.

मनु ने 221.7 के स्कोर के साथ भारत के लिए पहला पदक जीता. उन्होंने कहा- "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं सभी के लिए यह मेडल जीत सकी. बहुत लंबे समय बाद यह घर आ रहा है."

पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर का शेड्यूल
29 जुलाई को मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल के क्वालिफिकेशन राउंड में 580 स्कोर करके कांस्य पदक चरण में प्रवेश किया. आज यानी 30 जुलाई को मनु भाकर और सरबजोत सिंह कोरियाई शूटर ओह ये जिन और वोनहो ली के खिलाफ कांस्य पदक मैच खेलेंगे. इसके बाद 2 अगस्त को मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल का क्वालिफिकेशन राउंड खेलेंगी.

यह भी पढ़ें:
Manu Bhaker: किराए पर पिस्टल लेकर खेला था नेशनल, वीरेंद्र सहवाग से सीखा क्रिकेट... मनु भाकर की कहानी कर देगी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget