एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra: पेरिस से भारत नहीं लौटेंगे नीरज चोपड़ा, अचानक जर्मनी के लिए हुए रवाना; गंभीर है मामला

Neeraj Chopra Left For Germany: पहले खबर आई थी कि नीरज चोपड़ा को बाकी भारतीय एथलीट्स के साथ पेरिस से भारत लौटना था, लेकिन अब अचानक वह जर्मनी के लिए रवाना हो गए.

Neeraj Chopra Left For Germany From Paris: नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीता था. वह भारत के लिए सिल्वर जीतने वाले इकलौते एथलीट थे. इसके अलावा बाकी भारतीय एथलीट्स ने 5 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. पेरिस ओलंपिक का 11 अगस्त को समापन हो गया. इसके बाद 13 अगस्त को बाकी भारतीय खिलाड़ियों के साथ नीरज को भारत लौटना था, लेकिन भारत वापस आने की बजाय नीरज पेरिस से सीधा जर्मनी के लिए रवाना हो गए. लेकिन आखिर अचानक क्यों नीरज को जर्मनी जाना पड़ गया? आइए जानते हैं. 

दरअसल नीरज को मेडिकल एडवाइस पर जर्मनी जाना पड़ा. नीरज चोपड़ा को हार्निया की शिकायत है, जिसके कारण उन्हें जर्मनी जाना पड़ा. नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा ने 'आज तक' से बात करते हुए नीरज के जर्मनी जाने और मेडिकल एडवाइस के बारे में खुलासा किया.

भारतीय स्टार के चाचा ने बताया कि नीरज इलाज के लिए पेरिस ही सीधा जर्मनी रवाना हो गए हैं. इसके आगे बताया कि अगर ज़रूरत पड़ी तो नीरज सर्जरी भी करवाएंगे. वह करीब एक महीने तक जर्मनी में रहेंगे. 

खुद भी कही थी सर्जरी की बात 

बता दें कि सिल्वर मेडल जीतने के बाद खुद नीरज चोपड़ा ने भी इस बात का खुलासा किया था कि वह ग्रोइन की समस्या के चलते काफी कम टूर्नामेंट में हिस्सा ले पा रहे हैं. उन्होंने इस दौरान सर्जरी को लेकर भी बात कही थी. मेडल जीतने के बाद नीरज ने कहा, "मैं अपनी टीम से बात करूंगा और उसके हिसाब से फैसला लूंगा. मैं अपने शरीर की मौजूदा स्थिति के बावजूद खुद को आगे बढ़ा रहा हूं. मेरे अंदर बहुत कुछ और इसके लिए मुझे खुद को फिट रखना है."

सिल्वर से ही करना पड़ा संतोष

गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा. इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा किया था. पेरिस में नीरज ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर जीता था, जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया था. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: बिना मेडल लिए विनेश फोगाट भारत के लिए रवाना? डिसक्वालीफाई होने के बाद पहला लुक आया सामने; देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget