एक्सप्लोरर

Manu Bhaker: मनु भाकर ने किया बहुत बड़ा एलान, करियर में आगे क्या करेंगी; बता दिया सबकुछ

Manu Bhaker: भारत की शूटिंग स्टार मनु भाकर ने अपने करियर को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है. जानिए वो आगे क्या करने वाली हैं?

Manu Bhaker Latest News: मनु भाकर ने पिछले दिनों एक फैशन शो में रैम्प वॉक करके इंटरनेट पर सनसनी फैला दी थी. पेरिस ओलंपिक्स 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद मनु की लोकप्रियता में बहुत तगड़ा इजाफा हुआ है और केबीसी समेत कई फेमस इवेंट्स में नजर आ चुकी हैं. अब एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के विषय पर बहुत बड़ा खुलासा कर दिया है.

एएनआई अनुसार मनु भाकर ने कहा, "मैं नवंबर में दोबारा ट्रेनिंग शुरू करने वाली हूं. मैं सभी इवेंट्स और मैचों पर करीब से नजर बनाए रखूंगी, लेकिन मेरा फोकस सबसे ज्यादा 10 मीटर और 25 मीटर कैटेगरी पर रहेगा. जहां तक किसी कम्पटीशन में भाग लेने की बात है, मैं अगले साल इवेंट्स में भाग लेने वाली हूं."

3 महीने के लंबे ब्रेक का कारण

पेरिस ओलंपिक्स 2024 खेलों का समापन 11 अगस्त को ही हो गया था, जिसके बाद मनु भाकर ने ट्रेनिंग और किसी इवेंट में भी भाग नहीं लिया है. इस विषय पर मनु ने बताया कि उनके कोच ने पहले ही प्लान बना लिया था कि वो मुझे ओलंपिक्स के बाद 3 महीने का ब्रेक देंगे. मुझे चोट भी आई थी, जिसके कारण ब्रेक का फैसला पहले ही ले लिया गया था, फिर चाहे ओलंपिक में मेडल आता या नहीं." भारत की इस ओलंपिक स्टार ने इस विषय पर भी बात की कि उन्हें बहुत समय बाद अपने परिवार के साथ समय बिताने को मिला. वो अब घर पर बना खाना खा पा रही हैं, जो उन्हें बहुत स्वादिष्ट लगता है.

बताते चलें कि अगले साल मिस्र के काइरो शहर में शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप होनी है और उससे पहले मनु भाकर के पास अभ्यास करने के लिए करीब एक साल बाकी है. मनु शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में 2 बार की मेडल विजेता रही हैं. उन्होंने 2022 में गोल्ड और 2023 में सिल्वर मेडल जीता था.

यह भी पढ़ें:

Babar Azam: बाबर आजम का सपोर्ट और अब करियर पड़ गया खतरे में! PCB इस धांसू प्लेयर पर लेगा कड़ा एक्शन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget