एक्सप्लोरर

Paralympics 2024: हरविंदर सिंह ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास; पैरालंपिक्स में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

India Medals Tally at Paralympics 2024: हरविंदर सिंह ने आर्चरी में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है. अब भारत के कुल पदकों की संख्या 22 हो गई है.

Harvinder Singh Wins Gold Medal in Archery Paralympics 2024: हरविंदर सिंह ने मेंस रिकर्व आर्चरी में गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने फाइनल में पोलैंड के लुकास सिजेक को 6-0 से आसानी से हरा दिया है. यह पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में चौथा गोल्ड और कुल 22वां मेडल है. भारतीय एथलीट ने 28-24, 28-27, 29-25 से सीधे सेटों में यह मुकाबला जीतकर इतिहास रचा है.

हरविंदर सिंह अब पैरालंपिक्स के इतिहास में किसी आर्चरी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं. इससे पहले उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक्स में भी नया कीर्तिमान रचा था. उस समय वो पैरालंपिक्स में भारत के लिए कोई मेडल (ब्रॉन्ज) मेडल जीतने वाले पहले तीरंदाज बने थे. बताते चलें कि पेरिस पैरालंपिक्स में यह आर्चरी में भारत का दूसरा मेडल है. इससे पहले शीतल देवी और राकेश कुमार मिक्स्ड टीम कंपाउंड आर्चरी में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं.

अभी एक और मेडल जीत सकते हैं हरविंदर

हरविंदर सिंह पैरालंपिक्स के इतिहास में अपना तीसरा मेडल भी जीत सकते हैं. वो अभी रिकर्व आर्चरी की मिक्स्ड टीम स्पर्धा में पूजा जातयान के साथ मिलकर मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे. टीम प्रतियोगिता में उनका पहला मैच 5 सितंबर को ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगा. यदि हरविंदर उस इवेंट में भी स्वर्ण पदक पर निशाना साध लेते हैं तो वो किसी एक पैरालंपिक खेल में 2 गोल्ड मेडल जीतने वाले इतिहास के पहले भारतीय एथलीट बन जाएंगे.

मेडल टेबल में कहां है भारत?

पेरिस पैरालंपिक्स में भारत द्वारा जीते गए मेडलों की संख्या अब 22 हो गई है, जिनमें 4 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। मेडल टेबल में अब भारत 15वें स्थान पर आ गया है. बता दें कि किसी एक पैरालंपिक खेल में सबसे ज्यादा मेडल जीतने के रिकॉर्ड को भारत पहले ही ध्वस्त कर चुका है. टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत ने कुल 19 पदक जीते थे.

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli: क्या विराट कोहली कर लेते हैं कुकिंग? वाइफ अनुष्का शर्मा ने खोला बड़ा राज; बोलीं - मेरे पति...

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget