एक्सप्लोरर

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा Twitter पर विश्व में तीसरे सबसे ज्यादा चर्चित एथलीट रहे, जानें दिलचस्प आंकड़े

भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में हैं. चलिए कुछ आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं.

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा लगातार अपने नाम नए रिकॉर्ड दर्ज कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लगातार उनके फैंस की संख्या बढ़ती जा रही है. पिछले कुछ दिनों से वे सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं. उनके पुराने वीडियो और फोटो भी जमकर वायरल हो रहे हैं. आपको जानकर खुशी होगी कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर नीरज चोपड़ा विश्व के तीसरे सबसे ज्यादा चर्चित एथलीट रहे. 23 वर्षीय नीरज द्वारा गोल्ड जीतने के बाद देश के लोगों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करने वाला ट्वीट भी भारत में ओलंपिक वातार्लापों में सबसे अधिक लाइक और री-ट्वीट किया गया ट्वीट था. 

भारतीय हॉकी टीम ने भी बिखेरा जलवा 
ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने भी करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया. आंकड़ों के मुताबिक भारत में हॉकी की टीम ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चा में रही. 2016 रियो ओलंपिक की तुलना में इसमें 134 फीसदी का उछाल देखने को मिला. इसके अलावा नीरज चोपड़ा की सफलता के बाद ओलंपिक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जश्न मनाने का वीडियो देश में सबसे ज्यादा बार देखा गया. 

अन्य खेलों की लोकप्रियता भी बढ़ी
भारत में हॉकी के अलावा अन्य जिन खेलों की चर्चा में बढ़ोतरी हुई, उनमें भाला फेंक और गोल्फ शामिल हैं. गोल्फ में अदिति अशोक पहली भारतीय महिला गोल्फर थीं, जिन्होंने ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था. तलवारबाजी में भवानी देवी की चर्चा में भी काफी बढोत्तरी दर्ज की गई. 

भारत में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे ये खिलाड़ी
नीरज जहां भारत में सबसे ज्यादा चर्चित एथलीट रहे, तो वहीं इस मामले में वेटलिफ्टर मीराबाई चानू दूसरे, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु तीसरे, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन चौथे, पहलवान बजरंग पूनिया पांचवें और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल छठवें नंबर पर रहीं. इन खिलाड़ियों के बारे में सोशल साइट पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई. 

यह भी पढ़ेंः Lionel Messi Joins PSG: फुटबॉलर लियोनल मेसी ने बार्सिलोना छोड़ने के बाद इस क्लब को किया जॉइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget