एक्सप्लोरर

Vinesh Phogat: विनेश की गलती..., पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट ने खड़ा किया नया विवाद; बयान देना पड़ गया भारी

Saina Nehwal on Vinesh Phogat: भारत के एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी ने विनेश फोगाट पर विवादित बयान दिया है, जिसके लिए वो जमकर ट्रोल हो रही हैं.

Saina Nehwal on Vinesh Phogat: विनेश फोगाट के लिए बुधवार का दिन कितना कठिन रहा होगा, ये तो विनेश ही जानें. ओलंपिक्स के फाइनल में पहुंचने के बाद डिसक्वालीफाई हो जाना किसी भी एथलीट के लिए शर्मसार कर देने वाला विषय है. इस बीच भारत की पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने विवादित बयान के लिए जमकर ट्रोल हो रही हैं. नेहवाल ने 2012 लंदन ओलंपिक्स में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था, लेकिन अब उन्होंने कहा है कि विनेश का अपनी गलती मान लेना ही बेहतर होगा.

उन्हें नियम पता होने चाहिए

पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा, "ऐसा नहीं है कि विनेश अपना पहला ओलंपिक खेल रही हैं, ये उनका तीसरा ओलंपिक है. एक एथलीट होने के नाते उन्हें नियमों की पूरी जानकारी होनी चाहिए. अगर यहां कोई गलती हुई है, तो मैं नहीं जानती कि ये कैसे हुई है. इतने बड़े मंच पर मैंने किसी अन्य रेसलर के साथ ऐसी घटना घटित होते नहीं देखी है. मैंने नहीं सुना है कि उन्हें ज्यादा वजन होने के कारण डिसक्वालीफाई कर दिया गया हो."

अपनी गलती मान लेनी चाहिए

साइना नेहवाल ने यह भी कहा कि विनेश एक बेहद अनुभवी एथलीट हैं. उनके अनुसार इस पूरी घटना के लिए कहीं ना कहीं विनेश फोगाट खुद भी जिम्मेदार हैं, जिसके लिए उन्हें अपनी गलती मान लेनी चाहिए. साइना कहती हैं कि इतने बड़े मैच से पहले ऐसा बड़ा ब्लंडर होना सही नहीं है. विनेश एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन रही हैं. 2012 लंदन ओलंपिक्स की ब्रॉन्ज मेडल विजेता ने कहा कि इतना अनुभव होने के बाद भी गलती कैसे हुई, इसका जवाब तो खुद विनेश और उनके कोच ही दे सकते हैं.

साइना ने कोचों से जवाब मांगते हुए कहा, "मैं समझ सकती हूं कि विनेश फोगाट और उनके कोच किस स्थिति से गुजर रहे होंगे. उन्हें अब इस मसले पर जवाब दे देना चाहिए. क्या पता वाकई में गलती से कुछ हुआ है. विनेश के कोच उसकी जीत के बाद रो रहे थे. वो बेहतर तरीके से बता सकते हैं कि आखिर ये सब कैसे हुआ है?"

यह भी पढ़ें:

Vinesh Phogat: रिटायरमेंट वापस लेंगी विनेश फोगाट! भारत वापसी पर होगा ये बड़ा काम; बहन बबीता फोगाट ने दिए संकेत

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget