एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक चीन की यांग कियान के नाम, निशानेबाजी में जीता मेडल

टोक्यो ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक चीन की यांग कियान ने जीता है. यांग ने महिलाओं की 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता में ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक जीता.

टोक्योः टोक्यो ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) चीन के नाम दर्ज हुआ है. चीन की यांग कियान ने शनिवार को महिलाओं की 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता में टोक्यो ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक जीता. महिलाओं की 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता में रूस की अनास्तासिया गैलाशिना ने रजत पदक और कांस्य पदक स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टन ने जीता है.

251.8 अंक के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ जीता पदक 
गैलाशिना ने फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए टक्कर दी और उसने कुल 251.1 अंक बनाए. यांग ने गैलाशिना से बेहतर प्रदर्शन करके 251.8 अंक के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता. नॉर्वे की खिलाड़ी जेनेट हेग डुएस्टैड ने फाइनल में पहुंचने के लिए 632.9 का ओलंपिक क्वालीफाइंग रिकॉर्ड बनाया लेकिन कोई पदक जीतने में कामयाब नहीं रही. 

भारत निशानेबाज इवेंट के फाइनल में नहीं बना सकीं जगह
वहीं, भारत की टॉप निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वलारिवन इस इवेंट के फाइनल में जगह बनाने में नाकामयाब रहीं. पहली बार ओलंपिक में खेल रही दुनिया की नंबर एक निशानेबाज इलावेनिल 626.5 के स्कोर के साथ 16वें और चंदेला 621.9 अंक के साथ 50 निशानेबाजों में 36वें स्थान पर रहीं.

इलावेनिल और चंदेला की शुरूआत काफी खराब रही और दोनों उससे उबर नहीं सकीं. इस साल दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली इलावेनिल ने पहली दो सीरिज में 9.5 और 9.9 स्कोर करने के बाद तीसरी सीरिज में शानदार वापसी करने की कोशिश करते हुए 10.9 स्कोर किया. वह अगली तीन सीरिज में यह फॉर्म बरकरार नहीं रख सकी और नौ के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन रैंकिंग में और नीचे चली गईं. चंदेला ने 2019 में दो विश्व कप में स्वर्ण पदक जीते थे.

यह भी पढ़ें-

Tokyo Olympics 2020: हॉकी में भारत का जीत से आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से दी मात

Tokyo Olympics: भारतीय निशानेबाजों ने किया निराश, इलावेनिल और अपूर्वी क्वालीफिकेशन राउंड से बाहर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget