एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics: भारतीय निशानेबाजों ने किया निराश, इलावेनिल और अपूर्वी क्वालीफिकेशन राउंड से बाहर 

ओलंपिक में भारत की निशानेबाज अपूर्वी और एलावेनिल 10 मीटर एयर राइफल के शुरुआती राउंड से ही बाहर हो गईं. एलावेनिल 626.5 के स्कोर के साथ 16वें नंबर और अपूर्वी 621.9 के स्कोर के साथ 36वें नंबर पर रहीं. 

ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत की शुरूआत शनिवार को खराब रही. पदक दावेदार मानी जा रही इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं. पहली बार ओलंपिक में खेल रही दुनिया की नंबर एक निशानेबाज इलावेनिल 626.5 के स्कोर के साथ 16वें और चंदेला 621.9 अंक के साथ 50 निशानेबाजों में 36वें स्थान पर रहीं.

हर निशानेबाज को दस दस शॉट की छह सीरिज खेलनी थी. टॉप आठ निशानेबाजों ने फाइनल के लिये क्वालीफाई किया जिनमें नॉर्वे की डुएस्टाड जेनेट हेग ने 632. 9 के स्कोर के साथ ओलंपिक क्वालीफिकेशन का नया रिकॉर्ड बनाकर पहला स्थान हासिल किया. कोरिया की पार्क हीमून (631.7) दूसरे और अमेरिका की मैरी टकर (631.4) तीसरे स्थान पर रहीं.

दोनों की शुरुआत रही खराब
इलावेनिल और चंदेला की शुरूआत काफी खराब रही और दोनों उससे उबर नहीं सकीं. इस साल दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली इलावेनिल ने पहली दो सीरिज में 9.5 और 9.9 स्कोर करने के बाद तीसरी सीरिज में शानदार वापसी करने की कोशिश करते हुए 10.9 स्कोर किया. वह अगली तीन सीरिज में यह फॉर्म बरकरार नहीं रख सकी और नौ के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन रैंकिंग में और नीचे चली गईं.

लय में नहीं दिखी अपूर्वी चंदेला
वहीं, रियो ओलंपिक में 34वें स्थान पर रही चंदेला बिल्कुल लय में नहीं दिखी. चंदेला ने 2019 में दो विश्व कप में स्वर्ण जीते थे. इलावेनिल क्वालीफिकेशन में आठवें और आखिरी क्वालीफिकेशन स्थान पर कब्जा करने वाली रूस की अनास्तासिया गालाशिना से दो अंक पीछे रह गई .

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी का पहला कोटा महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में ही हासिल किया था. अंजुम मुद्गिल और अपूर्वी चंदेला ने 2018 में कोरिया में हुई विश्व चैम्पियनशिप में यह कोटा जीता थ. मुद्गिल का कोटा मौजूदा फॉर्म के आधार पर इलावेनिल को दिया गया था.

यह भी पढ़ें

IND vs SL 3rd ODI: आखिरी वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को दी मात, 2-1 से सीरीज भारत के नाम

Olympics 2021: वेटलिफ्टिंग में पदक की एकमात्र उम्मीद हैं मीराबाई चानू, संघर्षों से भरा रहा शुरुआती जीवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget