एक्सप्लोरर

कर्नाटक में 15 सितंबर से शुरू होंगे नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के मुकाबले, ‘हेडगार्ड’ की होगी वापसी

भारतीय मुक्केबाज 15 सितंबर से शुरू हो रही पुरूषेां की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में एक बार फिर ‘हेडगार्ड’ के साथ खेलेंगे. विजेता खिलाड़ी अगले महीने होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई करेंगे.

भारतीय मुक्केबाज 15 सितंबर से शुरू हो रही पुरूषेां की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में एक बार फिर ‘हेडगार्ड’ के साथ खेलेंगे. इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले सर्बिया में अगले महीने होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई करेंगे. बता दें कि, पिछले साल कोरोना महामारी के कारण राष्ट्रीय चैम्पियनशिप नहीं हो सकी थी. इस बार ये कर्नाटक के बेल्लारी स्थित इंस्पायर खेल संस्थान में आयोजित की जाएगी. हर वर्ग से शीर्ष दो मुक्केबाजों को राष्ट्रीय शिविर में सीधे प्रवेश मिलेगा.

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के महासचिव हेमंत कलीता ने कार्यकारी समिति की बैठक के बाद कहा, "स्वर्ण पदक विजेता को सीधे विश्व चैम्पियनशिप में प्रवेश मिलेगा. राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के बाद ओपन चैम्पियनशिप भी खेली जायेगी और शीर्ष दो को सीधे शिविर में प्रवेश दिया जायेगा." उन्होंने कहा, "प्रस्ताव के मुताबिक हेडगार्ड की वापसी होगी क्योंकि विश्व चैम्पियनशिप के लिये समय नहीं बचा है और हम नहीं चाहते कि कोई चोट वगैरह आये." बता दें कि, विश्व चैम्पियनशिप 26 अक्टूबर से खेली जायेगी और टोक्यो ओलंपिक के बाद यह पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा.

2013 में पुरूषों की एमैच्योर मुक्केबाजी से हटा हेडगार्ड

पुरूषों की एमैच्योर मुक्केबाजी में 2013 से हेडगार्ड हटा दिया गया था जब एआईबीए के मेडिकल आयोजन ने रिसर्च के बाद कहा था कि इसे हटाने से मुक्केबाजी में दिमाग की गंभीर चोट लगने का जोखिम कम हो सकता है.

विश्व चैम्पियनशिप खेलने के लिये ओलंपिक से लौटे मुक्केबाजों को राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेना होगा. ओलंपिक में अमित पंघाल (52 किलो), मनीष कौशिक (63 किलो), विकास कृष्ण (69 किलो) , आशीष चौधरी (75 किलो) और सतीश कुमार (प्लस 91 किलो) ने भाग लिया था. इनमें से विकास कंधे की चोट के कारण बाहर है जिसका ऑपरेशन होना है.

कलीता ने कहा , "ओलंपियनों को राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेकर जीतना होगा ताकि विश्व चैम्पियनशिप खेल सकें. इसमें किसी को छूट नहीं दी गई है. ओपन चैम्पियनशिप की तारीखें बाद में बताई जायेंगी. राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के तुरंत बाद 22 और 23 सितंबर को ट्रायल होंगे, जिसमें इस साल के कांस्य पदक विजेताओं का सामना पिछले सत्र के शीर्ष तीन मुक्केबाजों से होगा."

यह भी पढ़ें 

India Wins Oval: ओवल टेस्ट में जीत के बाद सौरव गांगुली ने बताया टीम इंडिया को सबसे बेहतर, माइकल वॉन ने भी दिया जवाब

WTC Points Table: WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, ओवल टेस्ट में जीत का मिला फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
IND-W Vs ENG-W Test Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
Neymar Retirement News: इंटरनेशनल संन्यास के बाद क्या नेमार का क्लब करियर भी अब खतरे में, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट
इंटरनेशनल संन्यास के बाद क्या नेमार का क्लब करियर भी अब खतरे में, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget