एक्सप्लोरर

LIVE INDvsSL, 1st TEST: पहले दिन भारत ने तीन विकेट खोकर बनाए 399 रन, पुजारा 144 - रहाणे 39 रनों पर नाबाद

Ind vs Sri Lanka. Test 1, Live Score: भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है

LIVE INDvsSL, 1st TEST DAY 1, GALLE

IND की पारी

गॉल: भारत ने गॉल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 399 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया है. चेतेश्वर पुजारा 144 रन बनाकर क्रिज पर जमे हुए हैं. उनके साथ अजिंक्य रहाणे 39 रन पर नाबाद हैं. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 190 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली. उन्होंने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 253 रनों की साझेदारी की. भारत ने अपना पहला विकेट अभिनव मुकुंद (12) के रूप में 27 के कुल स्कोर पर पहले सेशन में खोया. इसके बाद धवन और पुजारा ने टीम को संभाला. धवन दूसरा सत्र खत्म होने से कुछ देर पहले आउट हुए. धवन ने अपनी धमाकेदार पारी में 168 गेंदों का सामना किया और 31 चौके जड़े. कप्तान विराट कोहली तीन रन ही बना सके. इसके बाद पुजारा और रहाणे ने दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हो चुकी है. बता दें कि श्रीलंका की तरफ से तीनों विकेट नुवान प्रदीप ने लिए. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट खोकर 399 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. चेतेश्वर पुजारा 144 और अजिंक्य रहाणे 39 रनों पर नाबाद हैं. 90 ओवर: 399/3 ( चेतेश्वर पुजारा 144, रहाणे 39) 75 ओवर: 347/3 ( चेतेश्वर पुजारा 117, रहाणे 18) 70 ओवर: 327/3 ( चेतेश्वर पुजारा 107, रहाणे 9) # चेतेश्वर पुजारा ने पूरा किया अपना 12वां शतक. # 65 ओवर के बाद भारत का स्कोर 304 रन, तीन विकेट के नुकसान पर. #62.2 ओवर में भारतीय टीम ने छुआ 300 रनों का आंकड़ा. WICKET: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कप्तान विराट कोहली 3 रन बनाकर हुए आउट # टी ब्रेक के बाद मैदान पर उतरे खिलाड़ी -------------------------

TEA:

शिखर धवन (190) और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 75) के बीच शानदार साझेदारी के दम पर भारत ने श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे सत्र में अपनी स्थिति मजबूत कर ली. मेजबान टीम ने टी ब्रेक तक दो विकेट के नुकसान पर 282 रन बना लिए हैं. भारत ने अभिनव मुकुंद (12) और धवन के रूप में अपने दो विकेट खोए हैं. टी ब्रेक के बाद कप्तान विराट कोहली तीन रन बनाकर आउट हो गए.

भारत ने पहले सत्र में मुकुंद के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया था और 115 रन जोड़े थे. दूसरे सत्र में भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 167 रन जोड़े. धवन दूसरे सत्र का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले आउट हुए.

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मेहमान टीम की ओर से मैदान पर उतरी मुकुंद और धवन की नई सलामी जोड़ी अपनी लय हासिल करने में लगी थी. तभी नुवान प्रदीप की एक गेंद मुकुंद के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथ में चली गई. मुकुंद 27 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 26 गेंदें खेलीं और दो चौके लगाए.

यहां से पुजारा और धवन ने पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने पहले सत्र के अंत कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और तेजी से रन बनाए.

पहले सत्र में श्रीलंकाई गेंदबाजों पर बनाए गए दबाव को इस जोड़ी ने दूसरे सत्र में कायम रखा और आसानी से रन बनाते रहे. श्रीलंका की गेंदबाजी में धार नहीं दिखी और यह धवन तथा पुजारा को परेशान भी नहीं कर पाई.

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 253 रनों की साझेदारी की. वापसी कर रहे धवन दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान धवन ने प्रदीप की गेंद पर आगे निकल कर मिड ऑन के ऊपर से मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे एंजेलो मैथ्यूज के हाथों में दे बैठे. मैथ्यूज ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की और धवन पवेलियन लौट लिए. धवन का विकेट 280 के कुल स्कोर पर गिरा. धवन ने अपनी धमाकेदार पारी में 168 गेंदें खेलीं और 31 चौके जड़े.

------------------------------------ WICKET: अपने पहले दोहरे शतक से चूके शिखर धवन, 190 रन बनाकर हुए आउट # शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा के बीच हुई 250 रनों की साझेदारी 50 ओवर: 255/1 (शिखर धवन 171, चेतेश्वर पुजारा 68*) # टीम इंडिया के 250 रन हुए पूरे # शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा के बीच हुई 200 रनों की साझेदारी # शिखर धवन ने पूरा किया 150 रन # टीम इंडिया के 200 रन हुए पूरे, शिखर धवन ने जड़ा सैकड़ा # चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में पूरा किया 16वां अर्द्धशतक 35 ओवर:161/1 (शिखर धवन 102, चेतेश्वर पुजारा 44*) # शिखर धवन ने टेस्ट क्रिकेट में पूरा किया पांचवां शतक # टीम इंडिया के 150 रन हुए पूरे # शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा के बीच हुई 100 रनों की साझेदारी # मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी ------------------------------------------

LUNCH:  

श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज पहले मैच में टीम इंडिया ने लंच तक एक विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया में मुरली विजय की जगह टीम में शामिल हुए ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए टेस्ट क्रिकेट में चौथा अर्द्धशतक जड़ा. धवन के साथ पारी के शुरुआत करने वाले अभिनव मुकुंद सिर्फ 12 रन बनाकर आउट गए.

मुकुंद के जाने के बाद पुजारा और धवन ने संयम से खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया और मेजबान टीम के गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी हो गए. श्रीलंकाई गेंदबाज इन पर रोक नहीं लगा सके और ये दोनों बड़ी आसानी से अपनी मर्जी के मुताबिक रन बनाते रहे.

धवन और पुजारा की जोड़ी ने अभी तक 88 रनों की साझेदारी कर ली है. श्रीलंकाई गेंदबाज इस जोड़ी के कारण बैकफुट पर नजर आ रहे हैं.

------------------------------------ # IND: 115/1, (शिखर धवन 64, चेतेश्वर पुजारा 37*) # टीम इंडिया के 100 रन हुए पूरे # शिखर धवन ने टेस्ट क्रिकेट में पूरा किया चौथा अर्द्धशतक 20 ओवर:85/1 (शिखर धवन 48, चेतेश्वर पुजारा 23*) # टीम इंडिया के 50 रन हुए पूरे

10 ओवर:41/1

WICKET: टीम इंडिया को लगा पहला झटका, अभिनव मुकुंद 12 रन बनाकर हुए आउट # शिखर धवन के बल्ले से निकला पारी का पहला चौका

1 ओवर:4/0

# शिखर धवन ने एक रन के साथ खोला टीम इंडिया का खाता # अभिनव मुकुंद और शिखर धवन कर रहे हैं पारी की शुरुआत # मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी ------------------------------------ TOSS: टीम: भारत :- विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, अभिनव मुकुंद, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, ऋद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी. श्रीलंका :- उपुल तरंगा, दिमुत करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, धनुष्का, गुनातिलका, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, एसेला गुणारत्ने, दिलरुआन परेरा, रंगना हेराथ (कप्तान), लाहिरु कुमारा और नुवान प्रदीप. 9:30 # भारतीय टीम ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी -----------------------------

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम 2 साल बाद श्रीलंका दौरे पर आई है. आखिरी बार साल 2015 में कप्तान विराट कोहली की ही आगुआई में टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया था.

टेस्ट सीरीज के अलावा भारतीय टीम इस दौरे पर पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलेगी. कप्तान कोहली पहले टेस्ट में मैच में 4 गेंदबाज, 6 बल्लेबाज और एक ऑलराउंडर के साथ मैदान पर उतर रहे हैं. भारत की ओर से शिखर धवन और अभिनव मुकुंद पारी की शुरुआत करेंगे. चोट के बाद टीम में वापसी करने वाले केएल राहुल बुखार की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहें है. तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजार टीम की कमान संभालेंगे जबकि मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान कोहली, अजिंक्य रहाणें और ऋद्धिमान साहा पर होगी.

गेंदबाजी की बात करे तो भारतीय टीम 2 स्पिन और दो तेज गेंदबाज के साथ मैदान में उतर रही है जबकि पांचवें गेंदबाज की भुमिका हार्दिक पांड्या निभाएंगे.

वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल निमोनिया से पिड़ित होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे है. चांदीमल की जगह रंगना हेराथ आज के मैच में टीम की कप्तानी करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में कितना फायदा? जानें ताजा अपडेट
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में कितना फायदा?
अफगानिस्तान को रौंद टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे बड़ी जीत का बनाया रिकॉर्ड; सुथार चमके
अफगानिस्तान को रौंद टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे बड़ी जीत का बनाया रिकॉर्ड
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर बीजेपी पहला रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Airport Storm Viral Video: तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
Embed widget