एक्सप्लोरर

97 दिनों के बाद मैदान पर वापस लौटे लियोनेल मेस्सी, स्पेनिश ला लीगा के मैच में छा गए

97 दिनों के बाद मैदान पर वापस लौटे लियोनेल मेस्सी ने शानदार प्रदर्शन किया. मेस्सी की बदौलत उनकी टीम ने 4-0 से जीत हासिल की.

नई दिल्ली: 97 दिनों के बाद मैदान पर वापस लौटे लियोनेल मेस्सी ने स्पेनिश ला लीगा के मैच में शानदार प्रदर्शन किया. बार्सिलोना की टीम अवे मैच खेल रही थी मयोरका के खिलाफ और इस मैच में लीग टेबल की टॉप टीम ने 4-0 से जीत हासिल की. बार्सिलोना ने खेल के दूसरे मिनट में ही पहला गोल किया. जोरडी अल्बा के बाएं पैर से मिली क्रॉस से शानदार हेड कर अरतुरो विडाल ने टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. मयोरका के डिफेंडरों को खेल की शुरुआत से ही लियोनेल मेस्सी को संभालने में दिक्कत हो रही थी और 37 मिनट में 2-0 की लीड ले ली बार्सिलोना की टीम ने. इस बार ब्रैथवेट के सामने मेस्सी ने ही गोल का दरवाजा खोल दिया. जिन्होंने कोई चूक नहीं की और फर्स्ट हाफ खत्म होने से पहले ही 2-0 की बढ़त मिल गयी बार्सिलोना की टीम को. दूसरे हाफ में भी छाए रहे दुनिया के सबसे बेहतरीन गेम मेकर. खेल के 79 मिनट के दौरान फिरसे चमके अर्जेंटीना के फुटबॉलर. इसबार जोरडी अल्बा ने बार्सिलोना के लिए मैच का तीसरा गोल कर दिया मेस्सी के एक पास से. दो गोल करने में अपने साथी खिलाड़ियों को मदद करने के बाद भी मेस्सी रुके नहीं. इंजरी टाइम में आया मैच का चौथा गोल. लुइस सुआरेज़ इस बार मेस्सी को असिस्ट किया और मैच का रिजल्ट हो गया 4-0. इस जीत के साथ 28 मैच के बाद 61 अंक लेकर लीग टेबल में टॉप पर बनी है बार्सिलोना की टीम. एक मैच कम खेलकर 56 अंक के साथ टेबल में एक पायदान नीचे है रियल मेड्रिड . लॉकडाउन ब्रेक के बाद वापसी कर रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो भले ही फ्लॉप रहे थे, लेकिन लियोनेल मेस्सी ने अपना पुराना जलवा दिखाने के लिए ज़्यादा समय नही लिया. इंग्लैंड दौरे पर सेल्फिश क्रिकेट खेलना चाहते हैं सरफराज अहमद, कहा- अब टीम नहीं खुद के बारे में सोचूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget