एक्सप्लोरर

PKL 9: दिल्ली को सीजन की पहली हार मिलने के बाद कितना बदला प्वाइंट्स टेबल? जानें रेडिंग और डिफेंस में कौन आगे

PKL 9 Points Table: दिन का पहला मुकाबला यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला गया. यह मैच काफी रोमांचक रहा और आखिरी रेड में इसका फैसला हुआ.

PKL 9 Points Table: प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2022 का 13वां दिन काफी रोमांचक रहा. एक दिन के ब्रेक के बाद लीग की वापसी हुई और ट्रिपल पंगा देखने को मिला. दिन का पहला मुकाबला यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला गया. यह मैच काफी रोमांचक रहा और आखिरी रेड में इसका फैसला हुआ. मुंबा ने केवल एक प्वाइंट के अंतर से मैच अपने नाम किया और हरियाणा को एक और दिल तोड़ने वाली हार मिली.

दिन के दूसरे मैच में बंगाल वारियर्स और पुनेरी पलटन के बीच भी एक रोमांचक मैच देखने को मिला. यह मैच लो स्कोरिंग रहा जिसमें पूरी तरह से डिफेंडर्स का जलवा रहा. फजल अत्राचली की अगुवाई में पुनेरी पलटन ने जीत की हैट्रिक पूरी की है और बंगाल को एक करीबी हार का सामना करना पड़ा. दिन का आखिरी मुकाबला सबसे जोरदार रहा जिसमें पटना पाइरेट्स और दबंग दिल्ली की टीमें आमने-सामने थीं. पटना ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली को इस सीजन की पहली हार दी है. लगातार पांच मैच जीतने के बाद जहां दिल्ली को पहली हार का मुंह देखना पड़ा तो वही पटना को सीजन की पहली जीत नसीब हुई है. आइए जानते हैं अब प्वाइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुए हैं.

प्रो कबड्डी लीग की प्वाइंट्स टेबल (Pro Kabaddi League 2022 Points Table)

सीजन की पहली हार झेलने के बावजूद दिल्ली की टीम अब भी पहले स्थान पर बनी हुई है. दिल्ली के पास 6 मैचों में 26 प्वाइंट्स हैं. जीत की हैट्रिक लगाने वाली पुनेरी पलटन अब प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है. यू मुंबा ने भी खुद को टॉप सिक्स में बनाए रखा है. लगातार तीसरी हार झेलने वाली हरियाणा स्टीलर्स की टीम नौवें स्थान पर चली गई है. सीजन की पहली जीत हासिल करने वाली पटना 11वें स्थान पर है.

प्रो कबड्डी लीग 2022 के आंकड़े (Pro Kabaddi League 2022 Stats)

भले ही दिल्ली को सीजन की पहली हार मिली, लेकिन उनके कप्तान नवीन कुमार अपने शानदार प्रदर्शन को एक बार फिर से दोहराने में कामयाब रहे. नवीन ने इस सीजन का लगातार छठा सुपर 10 लगाया है और अब उनके नाम छह मैचों में 81 प्वाइंट्स हो चुके हैं. वह लगातार इस सीजन सबसे अधिक रेड प्वाइंट्स लेने वाले रेडर बने हुए हैं. डिफेंस में बंगाल के गिरीश एर्नाक लगातार पहले स्थान पर बने हुए हैं. गिरीश ने आज चार टैकल प्वाइंट्स लिए थे और अब उनके नाम 6 मैचों में 24 टैकल प्वाइंट्स हो चुके हैं.
 
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget