एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2022: राहुल चौधरी के आने से कितनी मजबूत हुई है जयपुर पिंक पैंथर्स? जानें पूरी टीम प्रोफाइल

Pro Kabaddi League के नौवें सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ करना चाहेगी अच्छा प्रदर्शन

Jaipur Pink Panthers: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के नौवें सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी. जयपुर ने इस सीजन के लिए अपनी टीम में काफी बदलाव किए हैं. उन्होंने अपनी टीम से कई अहम खिलाड़ियों को जाने दिया था और कुछ नए खिलाड़ियों को लेकर आए हैं. इस सीजन जयपुर से जुड़ने वाला सबसे बड़ा नाम राहुल चौधरी का है जिन्हें इस लीग के पोस्टर बॉय के रूप में जाना जाता है. भले ही राहुल का पिछले कुछ दिनों में प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है, लेकिन वह इस लीग के दिग्गज खिलाड़ी हैं. आइए जानते हैं आगामी सीजन में जयपुर की मजबूती और कमजोरियां क्या हो सकती हैं.

अर्जुन की अगुवाई में मजबूत है रेडिंग

जयपुर ने पिछले सीजन 267 रेड प्वाइंट्स लेने वाले अर्जुन देशवाल को रिटेन किया था. इस सीजन अर्जुन जयपुर के मुख्य रेडर होंगे. अर्जुन को सपोर्ट करने के लिए जयपुर ने कुछ बेहतरीन रेडर्स को खरीदा है. राहुल चौधरी भी इनमें से एक हैं. राहुल के लिए पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा था, लेकिन वह इस सीजन दमदार वापसी करने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा वी अजीत कुमार के रूप में भी एक ऐसा रेडर है जो सपोर्टर के तौर पर काफी अच्छा साबित होते आया है. टीम में कुल सात रेडर्स हैं. 

डिफेंस में मौजूद है गहराई

जयपुर के डिफेंस से कुछ बड़े नाम गए हैं, लेकिन उनके विकल्प के तौर पर जयपुर ने बड़े खिलाड़ियों को साइन किया है. जयपुर की डिफेंस का मुख्य आकर्षण सुनील कुमार होंगे जो कई सीजनों से गुजरात जायंट्स के डिफेंस की रीढ़ हुआ करते थे. इसके अलावा पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन करने वाले साहुल कुमार को भी रिटेन किया गया है. डिफेंस में टीम के पास कुल 10 विकल्प हैं जो कि इसे काफी मजबूत बनाते हैं.

जयपुर के पास है केवल एक ऑलराउंडर

जयपुर ने इस सीजन के लिए ऑलराउंडर्स में निवेश नहीं किया है. उन्होंने इस सीजन के लिए केवल एक ही आलराउंडर को अपनी टीम में शामिल किया है. जयपुर ने जिस ऑलराउंडर को मौका दिया है उसके पास भी लीग का बहुत अनुभव नहीं है और यह चीज उनके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

Pro Kabaddi League 2022: दिग्गज खिलाड़ी जो पिछले सीजन खेले थे, लेकिन इस सीजन कोच की भूमिका में दिखेंगे

Pro Kabaddi League 2022: प्रो कबड्डी लीग का नया सीजन जल्द हो रहा है शुरू, देखें सभी टीमों की फुल स्क्वॉड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget