एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2022: इस सीजन के लिए कैसी है पिछले सीजन की उपविजेता पटना पाइरेट्स की टीम? जानिए यहां

Pro Kabaddi League के आठवें सीजन में उपविजेता रही थी लीग की सबसे सफल टीम पटना पाइरेट्स. जानिए इस सीजन ये टीम कैसी है.

Patna Pirates: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के पिछले सीजन की उपविजेता रहने वाली पटना पाइरेट्स की टीम नौवें सीजन में भी उसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी. नौवें सीजन की शुरुआत 7 अक्टूबर से हो रही है और इसके अगले दिन पटना को अपना पहला मुकाबला खेलना है. पिछले सीजन पटना ने दमदार डिफेंस के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया था और इस सीजन भी उन्होंने अपनी डिफेंस को उतना ही मजबूत बनाए रखा है. आइए जानते हैं आगामी सीजन के लिए क्या है पटना की मजबूती और उनकी कमजोरियां.

सचिन पर निर्भरता पड़ सकती है भारी

पिछले सीजन 23 मैचों में 172 रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले सचिन तंवर को पटना ने दोबारा अपनी टीम में शामिल किया है. इस सीजन के लिए सचिन पटना के प्रमुख रेडर होंगे. सचिन के अलावा टीम में कोई अन्य बड़ा रेडर नहीं मौजूद है और ऐसे में यह पटना के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. हालांकि, रोहित गुलिया के रूप में टीम ने एक बेहतरीन ऑलराउंडर खरीदा है जो रेडिंग में सचिन की अच्छी मदद कर सकता है.

काफी मजबूत है पटना का डिफेंस

डिफेंस की बात करें तो पटना ने अपनी मजबूती को पिछले सीजन की अपेक्षा बिल्कुल कम नहीं होने दिया है. पिछले सीजन सबसे अधिक टैकल प्वाइंट हासिल करने वाले मोहम्मद रेजा साद्लू को टीम में बनाए रखा गया है. इसके अलावा नीरज कुमार और साजिन चंद्रशेखर को भी टीम में रखा गया है. कुछ नए डिफेंडर्स को भी खरीदा गया है. भले ही पटना को इस सीजन राम मेहर सिंह की कोचिंग नहीं मिलेगी लेकिन उनका डिफेंस इस सीजन भी कमाल कर सकता है.

ऑलराउंडर्स की कमी रहेगी पटना के लिए परेशानी

रोहित गुलिया के अलावा भी पटना के पास तीन ऑलराउंडर्स हैं, लेकिन इनके पास लीग का अधिक अनुभव नहीं है. यदि पटना को इस सीजन में सफलता हासिल करनी है तो उनके चारों ऑलराउंडर्स को मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

यह भी पढ़ें:

Pro Kabaddi League: पटना ने लगाई है खिताब जीतने की हैट्रिक, हर सीजन की विजेता टीमों पर एक नजर

Pro Kabaddi League 2022: प्रो कबड्डी लीग का नया सीजन जल्द हो रहा है शुरू, देखें सभी टीमों की फुल स्क्वॉड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget